Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा के पूर्व कप्तान और आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण से बुरी तरह नाराज हैं योगीजी, देखें वीडियो

वैभव कृष्ण

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जिससे नाराज होते हैं तो फिर बुरी तरह नाराज होते हैं. नोएडा के एसएसपी पद पर तैनात रहे आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण कभी योगीजी की आंखों के तारे हुआ करते थे. उन पर योगीजी आंख मूंद कर भरोसा करते थे.

लेकिन जबसे वैभव कृष्ण लंगोट के कच्चे निकले और उनके अश्लील वीडियो वायरल होने लगे तबसे योगीजी की भृकुटि तन गई. उनने न सिर्फ वैभव कृष्ण को सस्पेंड किया बल्कि उन्हें अभी तक बहाल नहीं किया.

न्यूज नेशन चैनल के संपादक दीपक चौरसिया से एक बातचीत में योगीजी से जब नौकरशाही को लेकर सवाल पूछा गया और थाने बिकने संबंधी आरोपों की तरफ ध्यान दिलाया गया तो सीएम ने फौरन बिना नाम लिए वैभव कृष्ण की तरफ इशारा किया और उनके वीडियो का जिक्र करते हुए सस्पेंड किए जाने की कहानी संक्षेप में सुना डाली.

साथ ही ये भी कहा कि ऐसे लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. ज्ञात हो कि खुद के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद वैभव कृष्ण ने इसे चंद आईपीएस अधिकारियों की साजिश करार दिया था और इन आईपीएस अधिकारियों का नाम लेकर इन पर कई किस्म के गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी जांच चल रही है.

देखें संबंधित वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1224987244538130432

इन्हें भी पढ़ें-

बहुत बेआबरू हो कर नोएडा से वैभव कृष्ण निकले!

वैभव कृष्ण जब दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर की कलम न रोक पाए तो फर्जी मुकदमे लिखा दिए थे!

वैभव कृष्ण के जाने के बाद अखबारों को भी उनकी ‘बुराई’ याद आने लगी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन