Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आदित्य और विद्या शंकर तिवारी को राणा यशवंत ने क्यों दी बधाई?

Rana Yashwant-

इंडिया न्यूज नेटवर्क में कुछ ऐसे लोग हैं जो वन मैन आर्मी की तरह हैं. काबिल, समझदार, जुझारु और प्रतिबद्ध. ऐसे साथियों में आज दो का जिक्र करना चाहूंगा- आदित्य चौहान और विद्या शंकर तिवारी. कारण है इन दोनों के काम को मिला सम्मान.

दरअसल ‘ऐड गली’ के डिजिटल अवॉर्ड्स में पांच आईटीवी नेटवर्क को मिले. दो इंडिया न्यूज को और तीन न्यूज एक्स को. इंडिया न्यूज को मिले दोनों अवॉर्ड गोल्ड कैटेगरी के हैं- एक पॉलिटिकल एनिमेशन के लिए ‘तीखी मिर्ची’ को और दूसरा आईटीवी नेटवर्क के डिजिटल प्लैटफॉर्म इनखबर (Inkhabar) को. तीखी मिर्ची नेताओं, राजनीति और सत्ता के खेल पर एनिमेशन के जरिए तंज है. इसको आदित्य चौहान बनाते हैं.

पत्रकार के तौर पर आदित्य की खबरों की समझ तो बेहतर है ही, जिस कौशल से वो गाने ढूंढते हैं, उसकी धुन पर बोल पिरोते हैं और उसके लिए एनिमेशन आइडिएशन करते हैं, वो गजब है! कई बार वो अपना तैयार आइडिया लेकर मेरे पास आते हैं और उसमें कहीं कुछ जोड़ने-घटाने की जरुरत ही नहीं होती. अलबत्ता मैं कभी-कभार चौंक जाता हूं कि क्या आइडिया है!

‘तीखी मिर्ची’ एनिमेशन जो आप इंडिया न्यूज पर देखते हैं, वो आदित्य और उनकी टीम का कमाल है.

विद्या शंकर तिवारी, निहायत शरीफ, कम बोलनेवाले और अपने काम में लगातार लगे रहनेवाले साथी हैं. उनकी खूबी ये है कि तमाम खबरों के बीच से वो अपनी खबर निकाल लेते हैं. कहने का मतलब ये कि ऐसी कौन सी खबर है जिसको इनखबर यू ट्वयूब चैनल पर डालते ही उसके व्यूज बढने लगेंगे. उन्होंने दर्शकों का अपना एक वर्ग तैयार किया है. आपको यह जानकर हैरत होगी कि विद्या शंकर ने अपने बूते एक पूरे प्लैटफॉर्म को बनाए हुए हैं.

इन दोनों लोगों को संस्थान के अंदर तो उनकी मान मिला लेकिन उनके काम का सम्मान इंडस्ट्री ने किया, ये उनलोगों की समझदारी को भी दाद है, जिन्होंने चयन किया.

आदित्य और विद्या शंकर तिवारी को बहुत सारी बधाइयां.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन