Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अर्नब चैट पर पीएम की खामोशी बहुत कुछ कहती है

मनीष दुबे-

चैटकांड में पीएम खामोश क्यों हैं… देश के प्रधानमंत्री मोदी शायद अपने काम के घण्टे बढ़ा देने के बाद थक चुके से नजर आ रहे हैं। इसके मायने इसलिए निकाले जा रहे कि पीएम अपने चहेते पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कुछ सफाई देने अब तक नहीं आये।

देश जान चुका है कि अर्नब के व्हाट्सएप्प चैट में क्या निकलकर आ रहा है। फिर सैंकड़ो की तादाद में लगे आईटी सेल के सूरमाओं ने क्या पीएम मोदी को चैट के बारे में जानकारी न दी हो या उन्हें मिली ना हो तो ये बाद देश के मूड के मुताबिक कतई फिट नहीं बैठती।

4 दिन से जादा का वक्त हो चला है, अर्नब नामक पत्रकार ने देश मे नया भूचाल ला रखा है। कई दिन की जेल यात्रा कर वापस आये अर्नब गोस्वामी पीएम मोदी के चहेते पत्रकारों में से एक हैं। अपने एक वीडियो में खुद पीएम मोदी अर्नब की तारीफों में कई कसीदे भी पढ़ रक्खे हैं।

मोदी के मुताबिक अर्बन, यानी अर्नब एक बड़ी से स्क्रीन पर बैठकर जो तमाशा करते हैं मोदी के मुताबिक वह हर एक के बस की बात नहीं। और उनके प्रोग्राम में जो गेस्ट आकर बैठते हैं, और बैठकर अर्नब की बकवास झेलते हैं उनका कलेजा भी लोहे की तरह है जो वह लोग इसे झेल पाते हैं।

हालांकि पीएम ने वीडियो में अर्नब की और भी अधिक तारीफ की थी पर उसके व्हॉट्सएप चैट रिलीज होने के बाद तांडव के बराबर ही तांडव मचा हुआ है। इस सबसे शायद ही अर्नब को कोई फर्क पड़े, जब सैयां खुद कोतवाल बने बैठे हैं। बावजूद इसके यह चैट अर्नब को पत्रकारिता की नई ऊंचाइयों तक जरूर ले जाएगा।


https://youtu.be/zs4WM8KMwB8
https://www.youtube.com/watch?v=oi8UXVxzRCY
https://youtu.be/PyI8iws3pFQ
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन