Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार

दिल्ली : राज्यसभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह को कृषि पत्रकारिता के शिखर सम्मान ‘चौधरी चरण सिह राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार 2014’ से सम्मानित किया गया है। इलेक्ट्रानिक मीडिया श्रेणी में यह पुरस्कार पटना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 87वें स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया। इस समारोह में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के अनेक शीर्ष कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे। 

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह का सम्मान करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले के निवासी अरविंद कुमार सिंह की शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई। श्री सिंह हिंदी के जाने माने लेखक और पत्रकार हैं। राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ सहायक संपादक के तौर पर संसदीय मामलों के प्रमुख और कृषि तथा परिवहन क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं। अरविंद कुमार सिंह ने दशकों से खेती-बाड़ी, कृषि अनुसंधान और संचार तथा  परिवहन तंत्र पर विशेष कार्य किया है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी 600 से अधिक रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। आकाशवाणी तथा टेलीविजन चैनलों पर 400 से अधिक कार्यक्रम प्रसारित हुए हैं। उनका लिखा एक पाठ एनसीईआरटी ने आठवीं कक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। खेती-बाड़ी से जुड़े कई ज्वलंत सवालों पर उन्होंने राज्य सभा टीवी में कई ऐसी स्पेशल रिपोर्ट तैयार की, जिनको काफी सराहना मिली।

अरविंद कुमार सिंह ने अपना पत्रकारिता का कैरियर 1983 में दैनिक जनसत्ता के  पूर्वी उ.प्र. और बुंदेलखंड संवाददाता के रूप में आरंभ किया। इसके बाद वे चौथी दुनिया साप्ताहिक, अमर उजाला के दिल्ली ब्यूरो में काम किया। जनसत्ता एक्सप्रेस/ इंडियन एक्सप्रेस के लखनऊ संस्करण में राजनीतिक संपादक और  दैनिक हरिभू्मि के दिल्ली संस्करण में स्थानीय संपादक भी रहे। बाद में करीब तीन सालों तक श्री सिंह ने रेल मंत्रालय के सलाहकार के रूप में भी काम किया और 2 अगस्त 2011 से भारतीय़ संसद के चैनल राज्यसभा टीवी से जुड़े।

उनको अब तक कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। 1996 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. शंकरदयाल शर्मा ने उनको साक्षरता पुरस्कार से सम्मानित किया।  गणेशशंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरस्कार, 1999-2000 में हिंदी अकादमी,  दिल्ली सरकार द्वारा साहित्यकार सम्मान (पत्रकारिता) तथा कृषि पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए  भारत कृषक समाज,  आईएफजेए के अन्नासाहब पी. शिंदे मीडिया कोआपरेटर एंड सोशल लीडर्स एवार्ड और इफको हिंदी सेवी पुरस्कार-2008 से भी आप सम्मानित किए गए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के 2009 के शिक्षा पुरस्कार से भी आप सम्मानित किए गए हैं। यह देश में पुस्तकों पर भारत सरकार का सबसे बड़ा सम्मान है।

अरविंद सिंह कई पुस्तकों के लेखक हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया द्वारा प्रकाशित उनकी पुस्तक भारतीय डाक हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू तथा असमिया भाषा में प्रकाशित हुई है। भारत में जल परिवहन और डाक टिकटों में भारत दर्शन नामक दूसरी पुस्तक के अलावा आपने भारतीय महिला कृषक नामक पुस्तक का हिंदी अनुवाद भी किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन