Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

इन्दौर में सबकी आंखों के सामने ठेला उड़ा ले जाने वाले ‘भूत’ का सच सामने आया, देखें वीडियो

इंदौर में लोगों ने कथित तौर पर एक ‘भूत’ देखा… दर्जनों आंखों के सामने यह कथित ‘भूत’ एक ठेले को उड़ा ले गया. बारिश हो रही थी. ठेले पर छाता लगा था और ठेला रफ्तार के साथ खुद ब खुद सड़क पर भागे जा रहा था.

दर्जनों लोगों ने इस सीन को देखा और अपने मोबाइल में फिल्माया. पीछे पीछे ठेले का मालिक भागता चिल्लाता आ रहा था, अपने ठेले को पाने के लिए.

लोग एक दूसरे को कहने लगे कि बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण एक छाताधारी ‘भूत’ ठेला गाड़ी को लेकर फरार हो गया. ठेला खुद ब खुद भागता रहा और इस नजारे को देखकर जनता हंसती रही.

अब इस ‘भूत’ का विज्ञान सामने आ गया है. बारिश और धूप से बचने के लिए ठेले पर बांधा गया छाता तेज हवा के दबाव के कारण ठेले पर बल लगाकर भगाने लगा.

छाता ठेले के मध्य में लगा था और छाते का सिरा ठीक सड़के के बीचोबीच मुखातिब था इसलिए ठेला भी छाते पर हवा के तेज दबाव के कारण उधर ही भागता रहा. इस तरह ठेले को कोई भूत नहीं बल्कि उस पर लगे छाते पर पड़ने वाला हवा का तेज दबाव भगाकर ले जा रहा था. 🙂

https://www.youtube.com/watch?v=Hrauh3nV_E0

इसे भी पढ़ें…

एक अदभुत पहाड़ यात्रा : मिले कुछ यार तो चल पड़े हिमालय के पार… देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन