Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ढाबे वाले से पैसे ठगने में पिटे न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर

गजरौला। आईडी एक और रिपोर्टर पांच-पांच। न्यूज़ चैनलों के रिपोर्टरों की हर जिले में बाढ़ सी आ गई है। अधिकांश न्यूज़ चैनल अपने इन स्ट्रिंगरों को मेहनताने के नाम पर धेला नहीं देते हैं, तभी तो यह पत्रकार कम झपटमार की श्रेणी में आ खड़े हुए हैं। इनकी शानोशौकत उन पत्रकारों से कहीं अधिक है जो उसी जिले में प्रिंट मीडिया से जुड़े ऑन रोल कर्मचारी है।

यह सुबह से ही घर से शिकार पर निकल पड़ते हैं, कैमरा घुमाया जो मिला उसे जेब में रखा और मामला ले देकर रफा-दफा कर दिया। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के गजरौला का है, जहां खुद को एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताकर तीन लोगों ने एक ढाबे वाले को ठग लिया। इन रिपोर्टरों को तीसरे दिन पकड़ लिया गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर धुनाई भी कर दी। बमुश्किल माफी तलाफी करके इन ठग नुमा पत्रकारों ने अपने को बचाया।

ढाबा स्वामी जनपद अमरोहा के थाना गजरौला अंतर्गत शहबाज़पुर डोर निवासी मुशर्रफ ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 11 जुलाई को तीन व्यक्ति हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उसके ढाबे पर आए और बोले कि लॉकडाउन में होटल क्यों खोल रखा है, इनमें से एक ने खुद को फ़ूड इंस्पेक्टर बताया और दो लोगों ने स्वयं को एक टीवी चैनल का पत्रकार बताया।

बोले- हम इस खबर को टीवी चैनल पर दिखाएंगे। इन लोगों ने उसे डराया और धमकाया। खुशामद करने पर उनमें से एक उसे अलग लेकर गया और कहा कि पांच हजार रुपए दो तुम्हारा केस यहीं बंद कर देंगे। मैं काफी डर गया और उनको दो हजार रुपये दे दिए। उसके बाद वह लोग मोबाइल नंबर लेकर चले गए। बाद में पत्रकारों से जानकारी हुई तो अन्य पत्रकारों ने उन लोगों को अब और पैसे देने से मुझे मना कर दिया। 14 जुलाई को वह ढाबे का सामान लेकर वापस गजरौला जा रहा था तब वह लड़के उसे सरकारी अस्पताल के पास दिखे, बाइक रोककर नाम पता पूछा तो वह लोग चेहरे छुपाने लगे।

न्यूज़ चैनल के गजरौला के स्ट्रिंगर को जब अपने चेलों के इस कारनामे की जानकारी हुई तो वह बचाव में पैरवी करने में जुट गया। उसकी पैरवी काम आई और इसी कारण थानाध्यक्ष ने ढाबा स्वामी जी तहरीर तो लेकर रख ली लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। खुद को न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताने वाले इन ठग पत्रकारों ने कुछ दिन पहले गजरौला में ही एक मिठाई की दुकान पर जाकर खुद को बिजली विभाग का बताते हुए कहा कि तुम्हारे यहां चोरी की बिजली जलती है। यह कहकर इन लोगों ने उससे भी पैसे ठग लिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन