Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

I&B मंत्रालय के नए फरमान से EMMC के मीडियाकर्मियों की नौकरी खतरे में!

कोरोना काल में मीडिया इण्डस्ट्री जमकर पीएम मोदी की अपील की धज़्जियां उड़ा रही है। हर जगह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से नौकरियों से निकाला जा रहा है। इसके चलते कई मीडिया कर्मियों ने आत्महत्या तक कर ली। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब इसे रोकने की ज़हमत तक नहीं उठायी। इसी फेहरिस्त में पिछले दरवाज़े का इस्तेमाल करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने EMMC के Contractual Staff के घरों का चूल्हा ठंडा करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए आदेश संख्या MIB ID No. 4 N-4402/1/2018-BC-1 और EMMC/01(14) 2019-Admn./11 को जारी कर दिया गया है।

इसके तहत अब EMMC में काम कर रहे मौजूदा लोगों को 31 दिसम्बर 2020 तक ही बरकरार रखा जायेगा। उसके बाद CMD BECIL और ADG EMMC मिलकर GeM पर एक नया Private Vendor खोजगें जो कि EMMC में Monitoring Staff की भर्तियां करेगा।

दिलचस्प ये है कि EMMC Administration ये अच्छे से जानता है कि इस मसले पर हो-हल्ला मचेगा। इसके लिए वो संभावित तौर पर Monitors को ये आश्वासन देगा कि, किसी को भी नौकरी नहीं निकाला जायेगा। सिर्फ BECIL की जगह आपको नये Private Vendor के हवाले कर दिया जायेगा।

ज़ाहिर तौर पर नये Private Vendor के निशाने पर वो लोग होंगे जो EMMC में तकरीबन 5 साल अपनी सेवायें दे चुके हैं। इन लोगों के प्रति BECIL और EMMC की Labour Law Responsibilities (Gratuity, Bonus और Medical Benefits etc.) काफी बढ़ चुकी है। इससे दोनों बचना चाहते है।

वैसे भी नये श्रम कानून में ये विधान है कि जिन संस्थानों में 350 तक लोग काम करते है, वहां लोगों को नौकरी से निकालने के लिए Principal Employer और Contractor को सरकारी इजाजत की जरूरत नहीं होगी।

जगज़ाहिर तौर पर BECIL और EMMC कर्मचारियों का हक़ मारने के लिए कुख्यात है। मॉनिटर्स के हक़ का बोनस (7/24/2007/E III (A)) वित्त मंत्रालय के आदेशों के बावजूद मारा गया।

एक साल के कॉन्ट्रेक्ट वाली फाइल (4403/3/2019 BC-1 FTS 108924), और ग्रुप इंशोयेरेंस की फाइल (4403/2/2018-BC-1 FTS- 97514) और सैलरी बढ़ाने वाली फाइल को साज़िशन और ज़बरन कई रिमांइडरों के बावजूद EMMC Administration ने अभी तक रोक रखा है।

EMMC कर्मियों के हित वाली फाइलें तो पास नहीं हो पाई लेकिन नौकरी खाने के फरमान से जुड़ी फाइलें प्रशासन ने बहुत जल्दी पास करवाकर आदेश जारी कर दिये।

एक पुरानी कहावत है वर्तमान आपका भविष्य तय करता है। भड़ास के इस जिम्मेदार मंच से वक़्त रहते EMMC कर्मियों को सावधान कर दिया गया है। ईश्वर आपको संघर्ष की शक्ति दे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन