Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बढ़ रहा डिप्रेसन, वेस्ट यूपी के ईएनटी सर्जन ने आत्महत्या की

Manoj Dublish-

शामली के ईएनटी सर्जन Dr आर पी सिंह की आत्मम्हत्या एक दुखद घटना है। वे मेरे घनिष्ठ मित्र थे और बहुत मिलनसार भी। इतने अच्छे व्यक्ति की आत्महत्या वर्तमान तनाव भरी जिंदगी से हार मानने वाली घटना है।

वर्तमान कालखंड में लगभग 90 प्रतिशत मिडिल क्लास वर्ग तनाव ग्रस्त है। नोटबंदी से शुरू हुआ देश की बर्बादी का सफर भारतीय अर्थ व्यवस्था को कहां लाकर पटकेगा यह कहना मुश्किल है।

इस समय घर घर में anti depressant medicines मिल जायेंगी और मनोचिकित्सक स्वयं यह कह रहे हैं कि तनाव और अवसाद मिडिल क्लास को दीमक की तरह चाट रहा है। तथाकथित गरीब मुफ्त का राशन खा रहे हैं। उनके निवास गृह कर मुक्त हैं। दुनिया भर की सब्सिडी इनको मिल रही है। यह सब मिडिल क्लास के सिर पर पड़ता है जिसको सरकार टैक्स लगाकर वसूल रही है।

सरकार का दावा करती है कि उसके शासन में कोई घोटाला नहीं हुआ तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सीओओ चित्रा के बयान सार्वजनिक किए जाएँ ताकि देशवासी यह जान सकें कि आजादी के बाद का सबसे अधिक वित्तीय घोटाला किस गुमनाम योगी के इशारे से हुआ?

यह बहुत गंभीर घोटाला है जिसमे अरबों खरबों रुपिया कुछ चुनिंदा लोगों के पास पहुंचा इसलिए अगर सरकार ईमानदार है तो उसकी जांच एजेंसियां अब तक गुमनाम योगी को क्यों नहीं ढूंढ सकीं या ढूंढना ही नहीं चाहती थीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन