Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

झारखण्ड सरकार का यह विज्ञापन किस भाषा में छपा है?

विजय सिंह-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फोटो के साथ झारखण्ड सरकार का यह विज्ञापन झारखण्ड में आज के अख़बारों में छपा है। भाषा समझ से परे है।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा जारी इस विज्ञापन को सही रूप में जारी करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या कोई अधिकारी इसकी भाषा बता पायेंगें?

अख़बारों में प्रकाशन के लिए भेजे गए विज्ञापन में यदि इस तरह की त्रुटि है तो क्या सम्बंधित प्रकाशन को विज्ञापन जारी करने वाली संस्था या एजेंसी को सूचित नहीं करना चाहिए? संसाधनों का ऐसा दुरुपयोग?

अब इसी विज्ञापन को कल पुनः सुधार के साथ प्रकाशित किया जा सकता है यानि अख़बारों को एक ही विज्ञापन के दो बार भुगतान किये जायेंगे। हद है गैर जिम्मेदारी की। क्या सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाई होगी? कहीं यह जानबूझ कर खेला गया खेल तो नहीं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Dinesh Gupta

    May 5, 2021 at 6:32 pm

    यह संथाली भाषा का ओलचिकी लिपी है। यह कोई भूल नहीं है। संथाली भाषा में यह विज्ञापन संथाल परगना के स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए छपा है।

  2. विजय सिंह

    May 7, 2021 at 2:21 pm

    संथाली राइटर्स एसोसिएशन ने भी विज्ञापन में भाषायी त्रुटि की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन