Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना संक्रमित की फर्जी खबर चलाने पर नेशनल वॉइस चैनल पर एफआईआर

खबर में बागपत के अमितेश धामा को बरेली का वजीर अहमद बताया, बरेली प्रशासन का आरोप- चैनल ने जानबूझकर झूठी न्यूज़ प्रसारित की, डायरेक्टर, मैनेजिंग एडिटर, एंकर व संवाददाता समेत चार लोग नामजद

कोरोना वायरस के मरीज के संबंध में फर्जी खबर चलाने के आरोप में टीवी न्यूज़ चैनल नेशनल वाइस के डायरेक्टर, मैनेजिंग एडिटर, एंकर व संवाददाता समेत चार लोगों पर उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी की तहरीर पर थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

बरेली के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने थाना बारादरी में दी तहरीर में कहा कि एसआरएमएस में भर्ती एक मरीज के वीडियो को कोरोना संक्रमित वजीर अहमद का वीडियो बताकर टीवी न्यूज़ चैनल नेशनल वाइस ने 29 अप्रैल को खबर चला दी। चैनल ने खबर में दर्शाया कि एक व्यक्ति जिसका नाम वजीर अहमद निवासी हजियापुर मॉडल टाउन थाना बारादरी जनपद बरेली है, वह व्यक्ति कोविड-19 की बीमारी से ग्रसित है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है, उस व्यक्ति की यदि मौत होती है तो उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग होगा।

तहरीर में कहा गया कि चैनल पर प्रसारित खबर का जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि वीडियो में जो व्यक्ति वजीर अहमद दर्शाया गया, वह व्यक्ति वजीर अहमद नहीं है। उसकी सही पहचान अमितेश धामा है, जो बागपत का निवासी है, जिसका उपचार एसआरएमएस अस्पताल बरेली में हो रहा है। इस तरह से नेशनल वाइस न्यूज चैनल के स्थानीय संवाददाता साजिद रजा, न्यूज़ एंकर स्मिता विशाल, मैनेजिंग एडिटर मिहिर मिश्रा एवं चैनल के डायरेक्टर प्रवीण पाठक द्वारा जानबूझकर एक झूठी न्यूज़ प्रसारित की गई। इस प्रकार इस न्यूज़ से विभिन्न वर्गों में शत्रुता, घृणा, वैमनस्यता पैदा की गई। इस न्यूज़ से आम जनता में स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सकों एवं प्रशासन के विरुद्ध भय एवं अविश्वास की भावना जागृत की गई, जिससे लोक व्यवस्था प्रभावित हो गई एवं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों व प्रशासन के विरुद्ध जनता में अविश्वास फैल गया। कोरोना बीमारी को लेकर भय व्याप्त हो गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के काम में बाधा उत्पन्न हो गई।

आरोप है कि चैनल ने अपुष्ट, असत्य, भ्रामक समाचार जानबूझकर प्रसारित किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों के प्रति हिंसा फैलाने के लिए आम जनता को प्रेरित किया। चैनल से जुड़े लोगों ने दुरभि संधि करते हुए सोशल मीडिया का भी गंभीर दुरुपयोग किया।

शुक्रवार देर रात नेशनल वाइस न्यूज चैनल के स्थानीय संवाददाता साजिद रजा, न्यूज़ एंकर स्मिता विशाल, मैनेजिंग एडिटर मिहिर मिश्रा एवं चैनल के डायरेक्टर प्रवीण पाठक विरुद्ध आईपीसी की धारा 419, 505(2), सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 (डी) व महामारी अधिनियम 1897 की धारा – 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन