Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

जीत गए श्याम मीरा सिंह, राम रहीम वाला वीडियो यूट्यूब पर चलेगा!

पत्रकार श्याम मीरा सिंह के खिलाफ गुरमीत राम रहीम द्वारा दायर याचिका के मामले में आज सुनवाई करते हुए जस्टिस गुरमीत सिंह की अदालत ने श्याम मीरा सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया है।

पत्रकार श्याम मीरा सिंह
श्याम मीरा सिंह द्वारा बनाए गए वीडियो का थंबनेल

हालांकि, इससे पहले हुई सुनवाई में अदालत ने श्याम के एक ट्वीट को लेकर (जिसमें वीडियो को प्राइवेट करने में मजबूरी जैसी बात लिखी गई थी) पर नाराजगी जताई थी, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि, ‘श्याम मीरा सिंह ने मजबूरी में वीडियो को प्राइवेट किया। अदालत ने चेतावनी दी थी कि भविष्य में इस तरह की बात दोहराई तो कोर्ट अवमानना की कार्रवाई करेगा।’

पिछली तारीख पर जस्टिस जसमीत सिंह ने टिप्पणी करते हुए यह भी कहा था कि, ‘कोर्ट की एक गरिमा होती है, आप कोर्ट को हल्के में नहीं ले सकते। कोर्ट किसी को कुछ भी करने के लिए बाध्य नहीं करता। हम कानूनी ढांचे के अनुसार आदेश पारित करते हैं। कोर्ट ने आपको वीडियो को निजी बनाने के लिए बाध्य नहीं किया।

बहरहाल, आज की सुनवाई के बाद, श्याम मीरा सिंह ने एक्स पर लिखा है कि, ‘आज का दिन पत्रकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक है। राम रहीम द्वारा मेरे ऊपर 2 करोड़ की मानहानि का जो केस फाइल किया गया था। उसमें मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट करने के लिए राम रहीम द्वारा दायर की गई “अंतरिम एप्लिकेशन” पर आज फाइनल बहस हुई। जिसमें कोर्ट ने आज हमारे पक्ष में फ़ैसला सुनाया। और आदेश दिया कि उक्त वीडियो को हटाकर उसके शुरुआती हिस्से में सिर्फ एक “डिस्क्लेमर (कि यह वीडियो कोर्ट जजमेंट्स और किताब पर आधारित है)” एड कर वीडियो को दोबारा अपलोड किया जा सकता है। मैं जल्द से जल्द (एक दो दिन में) डिस्क्लेमर डालकर वीडियो अपलोड कर दूँगा। आपके मानसिक सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूँ। मैं अपने वकील मयंक यादव और श्रेय यादव का दिल से धन्यवाद करता हूँ।

अपने दोनों वकीलों के साथ श्याम मीरा सिंह.

ये भी पढ़ें..

लगता है राम रहीम वीडियो हटवा कर ही मानेगा, यूट्यूबर श्याम मीरा की पीड़ा पढ़िए

गुरमीत राम रहीम ने पत्रकार श्याम मीरा सिंह को भेजा लीगल नोटिस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन