Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक ने धमकाया तो इंस्पेक्टर ने छोड़ दिया दुष्कर्म का आरोपी

बीजेपी एमएलए दिनेश खटिक

भाजपा के विधायक जी लोग तो इंस्पेक्टर को कुछ समझ ही नहीं रहे… मेरठ में मवाना थाने के एसओ से एक विधायक की बातचीत का ये आडियो सुनें. पुलिस की नौकरी कितनी मुश्किल होती है, यह टेप सुनकर समझ में आता है. धमकी का असर भी हुआ. अभिलेखों में बदलाव कर इंस्पेक्टर ने आरोपी को छोड़ दिया.

मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने मवाना थाने के इंस्पेक्टर को फोन पर एक आरोपी को छोड़ने की बात कहते हुए ट्रांसफर करने की धमकी दी. भाजपा विधायक ने इंस्पेक्टर को कहा कि वह उसका बलिया तबादला करा देंगे.

मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने मवाना थाने के इंस्पेक्टर को फोन पर एक आरोपी को छोड़ने की बात कहते हुए ट्रांसफर करने की धमकी दी.

दरअसल एक महिला ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी कि उसके बेटे के साथ उस युवक ने गलत काम किया है. इस मामले में धारा 377 आरोपी पर लगाया जाना था. लेकिन आरोपी के पकड़े जाते ही भाजपा विधायक दिनेश खटीक का फोन आ गया तो इंस्पेक्टर मवाना मुनेंद्र पाल सिंह ने आरोपी को बचाते हुए उसे शांति भंग में दाखिल कर दिया.

आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना था. इसी दौरान फिर से विधायक का फोन इंस्पेक्टर के पास आ जाता है. विधायक ने धमकाया कि अगर वह इंस्पेक्टर का तबादला बलिया ने करा पाए तो राजनीति छोड़ देंगे. धमकी के बाद इंस्पेक्टर मवाना ने कागजों में हेरफेर कर आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया.

टेप सुनने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें…

https://youtu.be/AbWG-8n9tzA

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन