Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

अधीनस्थों से रिश्वत का लिफाफा लेते वीडियो वायरल होने के बाद आईपीएस पर गिरी गाज

Yashwant Singh : लिफ़ाफ़ेबाज आईपीएस का चलचित्र हुआ रिलीज…

मध्य प्रदेश में परिवहन आयुक्त औऱ सरकार के करीबी रहे एडीजी व्ही. मधु कुमार बाबू की लिफ़ाफ़ेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल….

उज्जैन में आईजी रहते समय लिफाफे की लाइन…. वीडियो में साफ देखा जा सकता है अटैची के अंदर कैसे सम्भाल कर रख रहे लिफाफे….

जय हिंद, मेरा भारत महान, भ्रष्टाचार ज़िंदाबाद, बोलो- जय श्री राम!!!


Sunil Singh Baghel : MP के परिवहन आयुक्त वरिष्ठ IPS MADHUKUMAR अधीनस्थों की समस्याओं को लेकर बहुत संवेदनशील हैं..यह ऐसी ही किसी जनसुनवाई का मनोरम दृश्य है। आहा कैसा मन को आल्हादित कर देने वाला दृश्य है..अधीनस्थ एक एक कर कमरे में आते हैं.. लिफाफे में अपने आवेदन दे रहे हैं..

हालांकि वह विद्युत गति से उन लिफाफों को तत्काल अपने #पृष्ठभाग के नीचे क्यों दबाते हैं, यह तो वीडियो से साफ समझ नहीं आ रहा.. हो सकता है उसे सैनिटाइज कर रहे हों.. बाद में कुछ अधीनस्थ शायद पहले ही लिफाफे सैनिटाइज करके आए थे, इसलिए उन्हें सीधे एक ब्रीफकेस में रख देते हैं.. एक भी कागज इधर उधर ना हो इसलिए कमरे से बाहर जाने के पहले लॉक करना भी नहीं भूलते..

INDORE में भी पदस्थ रह चुके मधु कुमार बाबू जी की गिनती काफी कर्मठ अधिकारियों में होती है.. नवंबर 19 में परिवहन आयुक्त बनने के बाद पहले इंदौर दौरे में आपने छुट्टी के दिन भी 2 घंटे आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था.. सख्त इतने की अभी हाल ही में कोरोना के दौरान मुनाफाखोरी करने वाले, 25 ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट भी कर चुके हैं…

अब कुछ विघ्न संतोषी इस वीडियो में.. अधीनस्थों के साथ, रघुकुल रीति सदा चली आई… की तर्ज पर चल रही इस सौजन्य से परिपूर्ण मुलाकात में कुछ और ही तलाश रहे… संप्रति यह भी कि मध्य प्रदेश के लोकायुक्त कार्यालय में भी गौरवशाली सेवाएं दे चुके हैं

देखें वीडियो-

Neeraj Yagnik : ट्रांसपोर्ट… सुना है बोरे भर- भरकर आते हैं… बोरों को पिछवाड़े कैसे छुपाते होंगे…? सुटकेस की जगह लोडिंग वाहन…? और हां… क्यों गलत नजरों से देखें… लिफाफे में अपने अपने क्षेत्राधिकार की गोपनीय जानकारियां… बोरे भी होते तो कोरोना-काल में गरीबों तक पहुंचने वाला अनाज ही निकलता…!

Amit Singh Chauhan : कितने संवेदनशील और महान है ,साहब सब से हाल चाल ले रहे है । सबके आवेदन ले रहे है । सबका ध्यान रख रहे है ।धूर्त तो वो है जिसने इसे रिकॉर्ड किया । अक्सर बहुत सुंदर दिखने वाली होर्डिंग की चाद्दर सड़ चुकी होती है। बस ऐसा ही कुछ हो रहा है देश के साथ ।

सौजन्य : फेसबुक

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन