Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जबलपुर में अखबार वितरकों की जीत हुई, भास्कर प्रबंधन झुका

जबलपुर से खबर है कि अखबार वितरकों की मांग मान ली गई है. इसलिए वितरकों ने भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है. कई दिनों से जबलपुर में अखबार डंप हो जा रहे थे क्योंकि वितरक हड़ताल पर थे. ऐसा दैनिक भास्कर की डबल प्राइस पालिसी के चलते हो रहा था. अब भास्कर प्रबंधन ने झुकते हुए हाकरों की मांग को कुबूल कर लिया है.

दैनिक भास्कर ने वादा किया है कि वह जबलपुर में दो अलग अलग दामों में अखबार नहीं बांटेगा. सिर्फ पांच रुपये वाला ही अखबार बंटेगा. वितरकों ने तय किया है कि वह एक ही कीमत वाला अखबार बांटेंगे, दो कीमत के नहीं. ज्ञात हो कि जबलपुर में पत्रिका, नईदुनिया अखबार तीन रुपये में ही बिक रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में दैनिक भास्कर दो दामों में अखबार बांट रहा था. एक पैकेज का दाम पांच रुपया था जिसमें दैनिक भास्कर 14 के मुख्य अखबार के अलावा डीबी स्टार, नंवरंग, रसरंग, मधुरिमा भी दिया जाता था. दूसरा पैकेज तीन रुपये का था जिसमें सिर्फ दैनिक भास्कर अखबार 16 पेज का दिया जाता था. इसके साथ कोई मैग्जीन या परिशिष्ट नहीं दिया जाता था.

पांच रुपये वाले पैकेज में 40 प्रतिशत एजेंट को जाता था यानि दो रुपये. पच्चीस परसेंट हाकर को मिलता था जो सवा रुपये हुआ. तीन रुपये वाले पैकेज में एजेंट को पच्चीस परसेंट के रूप में एक रुपये बीस पैसे मिलते थे और हाकर को भी पच्चीस परसेंट में पिचहत्तर पैसे मिल रहे थे. हाकरों का कहना था कि वे दो अलग अलग दामों के अखबार नहीं बांटेंगे क्योंकि इसमें उनका नुकसान हो रहा था. वह सिर्फ एक दाम के अखबार बांटेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन