Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जेल से रंगदारी वसूली!

गोरखपुर के कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह द्वारा बाराबंकी जेल से लोगों को धमकी दे कर पैसे वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है. आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को भरोसेमंद सूत्रों से ज्ञात हुआ कि चन्दन सिंह बाराबंकी जेल में  मोबाइल नंबर 95719-34952 और 88537-75180 का नियमित प्रयोग कर रहा है. उन्हें यह भी ज्ञात हुआ कि चन्दन सिंह इन फोन नंबर से गोरखपुर जिले के कई बड़े डॉक्टर और व्यवसायियों को फोन करके उन्हें धमकी दे रहा है और उनसे पैसे की भारी वसूली कर रहा है.

गोरखपुर के कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह द्वारा बाराबंकी जेल से लोगों को धमकी दे कर पैसे वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है. आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को भरोसेमंद सूत्रों से ज्ञात हुआ कि चन्दन सिंह बाराबंकी जेल में  मोबाइल नंबर 95719-34952 और 88537-75180 का नियमित प्रयोग कर रहा है. उन्हें यह भी ज्ञात हुआ कि चन्दन सिंह इन फोन नंबर से गोरखपुर जिले के कई बड़े डॉक्टर और व्यवसायियों को फोन करके उन्हें धमकी दे रहा है और उनसे पैसे की भारी वसूली कर रहा है.

कुछ बड़े लोगों को उसने पैसे देने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की है. ठाकुर ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को पत्र लिख कर इन सूचनाओं को सत्यापित कराने और इनमे जेल कर्मियों की भूमिका की जांच कराये जाने की मांग की है. 50,000 रुपये का इनामिया चन्दन सिंह हाल में 18 जुलाई को बाराबंकी पुलिस द्वारा पकड़ा गया था.
 
अतिमहत्वपूर्ण

सेवा में,                                                     
श्री नीरज कुमार गुप्ता,
प्रमुख सचिव,
गृह, गोपन एवं कारागार,
उत्तर प्रदेश शासन,
लखनऊ
विषय- गोरखपुर के कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह बाराबंकी जेल से लोगों को धमकी दे कर पैसे वसूले जाने विषयक
महोदय,
      कृपया निवेदन है कि मुझे कतिपय अत्यंत जिम्मेदार और भरोसेमंद सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि गोरखपुर जिले का एक अत्यंत कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह वर्तमान में बाराबंकी जिला जेल में निरुद्ध है लेकिन उसे जेल में भी मोबाइल फोन उपलब्ध है. मेरी जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में यह अपराधी बाराबंकी जेल से मोबाइल नंबर 95719-34952 तथा 88537-75180 का नियमित प्रयोग कर रहा है.
मुझे यह भी बताया गया है कि चन्दन सिंह इन फोन नंबर से गोरखपुर जिले के कई बड़े डॉक्टर और बिजिनेसमेन/व्यवसायियों को फोन करके उन्हें धमकी दे रहा है और उनसे पैसे की भारी वसूली कर रहा है. कुछ बड़े लोगों को उसने पैसे देने के लिए 24/08/2014 की अगली तिथि दी है.
अतः आपसे निवेदन करूँगा कि इन तथ्यों का अपने स्तर से सत्यापन कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कराये जाने की कृपा करें. यह भी निवेदन करूँगा कि इस प्रकरण में अन्य बातों के अलावा यह तथ्य भी विशेष रूप से दिखवाया जाए कि यदि मुझे बताई गयी सूचना सही पायी जाती है तो जब चन्दन सिंह वर्तमान में बाराबंकी जेल में निरुद्ध है तो उसे इस प्रकार मोबाइल फोन किस प्रकार से उपलब्ध हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में स्थानीय जेल के पदाधिकारियों तथा अन्य शासकीय कर्मियों की भूमिका के सम्बन्ध में भी जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें.
निवेदन करूँगा कि इस प्रकरण से मेरा शासकीय रूप में कोई सम्बन्ध नहीं है पर चूँकि मैं भी पुलिस विभाग का एक अधिकारी हूँ, अतः इस रूप में यह सूचना प्राप्त होने के बाद मैंने यह उचित समझा कि मैं इससे आपको अवगत करा दूँ और तदनुसार मैं यह पत्र अपनी निजी हैसियत में अपनी व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर आपके सम्मुख आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत कर रहा हूँ.

पत्र संख्या- AT/GKP/Chandan                                    
दिनांक-19/08/2014
भवदीय,

(अमिताभ ठाकुर )
5/426, विराम खंड,
गोमतीनगर, लखनऊ
# 094155-34526
प्रतिलिपि श्री ए एल बैनर्जी, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को कृपया आवश्यक कार्यवाही हेतु

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन