Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या किशोर अजवानी को बदनाम करने की मुहिम चल रही है? न्यूज़18 की तरफ से जारी हुआ वक्तव्य

न्यूज़18इंडिया के संपादक और वरिष्ठ एंकर किशोर अजवानी को लेकर हफ़्ते भर से सोशल मीडिया में अफ़वाहों का बाज़ार ग़र्म है। उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगने की बात फैलाई गई।

भड़ास को भी दावे से बताया गया कि सब कुछ सच है। चैनल के भीतर पीड़िता ने कम्प्लेन फ़ाइल कर दी है। जाँच चल रही है।

पर जब भड़ास ने कथित पीड़िता से संपर्क किया तो उसने ऐसी किसी घटना से ही इनकार कर दिया। लिखित शिकायत की बात से भी इनकार किया।

इस बीच अफ़वाहों का बाज़ार गरम होने से न्यूज़18 की तरफ़ से भी सफ़ाई जारी की गई। देखें-

पर अब भी ट्विटर पर कई लोग किशोर अजवानी के ख़िलाफ़ अभियान चलाए पड़े हैं। इनका दावा है कि छब्बीस मार्च को घटना हुई। पुलिस को फ़ोन भी किया गया है। पंद्रह दिन के बाद चैनल की सफ़ाई आई है।

ऐसे मुद्दों पर भड़ास का साफ़ मानना है कि जब तक बात पुलिस तक नहीं पहुँचती, कोई लड़की या स्त्री पब्लिक डोमेन में अपने शोषण की बात नहीं कहती तब तक किसी को आरोपी नहीं बताया जाना चाहिए। अभी तक किशोर अजवानी के ख़िलाफ़ कोई मामला न पुलिस में है न पब्लिक डोमेन में, इसलिए उनका चरित्र हनन करना आपराधिक है। इस कृत्य से बचना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन