Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी चैनल के लेडीज टायलेट में हिडन कैमरा, आरोपी को नौकरी से निकाला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

विकृत मानसिकता के मनुष्य इन दिनों भारी मात्रा में धरती पर टहल रहे हैं. ऐसे ही एक बदमाश ने एक टीवी चैनल के लेडीज टायलेट में खुफिया कैमरा लगा दिया. इस बात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया लेकिन चैनल के अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए. जब एक मैग्जीन में पूरा वृत्तांत छपा तब जाकर पुलिस तक शिकायत पहुंचाई गई.

टायलेट में कैमरा मिलने के चार दिन बाद अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मामला दूरदर्शन से जुड़ा हुआ है. केरल में दूरदर्शन के तिरुवनंतपुरम केंद्र के मुख्य स्टूडियो के पास बने महिला टॉयलेट में खुफिया कैमरा मिला है. इस टॉयलेट का इस्तेमाल वीआईपी गेस्ट और दूरदर्शन सेंटर का स्टाफ करता है. कई फिल्मी सितारें, नेता, कलाकार और छात्र-छात्राएं सहित विभिन्न गणमान्य लोग गेस्ट के रूप में दूरदर्शन के तिरुवनंतपुरम केंद्र में आते हैं और इस दौरान टायलेट भी यूज करते हैं. ऐसे में इस प्रकरण ने बहुत सारे लोगों की परेशान कर दिया है.

टायलेट में खुफिया कैमरा होने की सूचना के सामने आने के बाद दूरदर्शन केंद्र के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की. वे चैनल की साख खराब होने से डर रहे थे. बाद में दूरदर्शन केंद्र की कुछ महिलाओं के सहयोग से ‘इंडिया टुडे’ के मलयालम संस्करण में स्टोरी छपी तो अफसरों के पसीने छूट गए.

मामला पब्लिक डोमेन में आने के बाद दूरदर्शन के अफसरों ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया. इन अफसरों ने जानकारी दी कि जिस शख्स ने मोबाइल कैमरा टॉयलेट में छुपाया था, उसे तत्काल ही नौकरी से निकाल दिया गया है.

महिला टायलेट में मोबाइल होने की जानकारी सबसे पहले एक महिला कर्मचारी को हुई. उसने इसकी सूचना अन्य महिला कर्मियों को दी. फिर सभी महिला कर्मियों ने मिलकर दूरदर्शन केंद्र में गठित महिला समिति और अनुशासन समिति के समक्ष शिकायतें दर्ज करायी. इन समितियों ने जांच में पाया कि टॉयलेट के अंदर मोबाइल कैमरा को चोरी से फिट गया है. समिति ने मोबाइल कैमरा और फुटेज को जब्त कर लिया है. पुलिस जांच कर रही है पर अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन