Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है टेनी के लौंडे को!

श्याम मीरा सिंह-

लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की हत्या करने वाला आशीष मिश्रा जेल में है। दैनिक भास्कर ने खबर की है कि- भाई साहब को जेल में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। हत्यारे आशीष के बैरक में 4 कूलर हैं, बाहर से स्पेशल पान आते हैं, घर से खाना आता है।

दैनिक भास्कर के जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक आशीष को बैरक नंबर 20 में रखा गया है। उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसलिए बैरक में 24 अप्रैल से पहले ही नए फ़ाइव स्टार जैसे गद्दे और चादर की व्यवस्था की गई थी। आशीष मिश्रा को अन्य बंदियों से अलग रखा गया है। ताकि VIP ट्रीटमेंट दिया जा सके।

आशीष को गर्मी न लगे इसलिए बैरक में 4 कूलर की व्यवस्था की गई है। रोजाना सुबह 7 से 8 बजे के बीच उसके नाश्ते के लिए घर से चाय, मक्खन और ब्रेड आता है। दोपहर करीब 10 बजे आशीष मिश्रा के घर से जेल में लंच भी पहुंचाया जाता है। मंत्रीपुत्र दोपहर 12 से 1 बजे के बीच लंच करता है।

उसकी पसंद का ही खाना घर से पहुंचाया जाता है। वहीं, शाम को करीब 6 बजे घर से डिनर भी जेल में पहुंचाया जाता है। देर शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच आशीष डिनर करता है। 24 अप्रैल यानी जब से जेल गया है भाई ने जेल का खाना नहीं खाया। ये सब नॉर्मल आरोपी के लिए नहीं बल्कि हत्यारे के लिए है।

जेल में ही रोजाना उसके लिए पान की व्यवस्था भी की जाती है। जेल सूत्रों के मुताबिक रोजाना करीब 30 से 40 पान मंत्री पुत्र को पहुंचाए जाते हैं। जिन्हें दिनभर में विशेष तौर पर लंच और डिनर करने के बाद वह खाता है।

आपको बता दूँ कि गरीब ठेले वालों पर बुलडोज़र चला देने वाली यूपी सरकार पहले तो आशीष मिश्रा को अरेस्ट ही नहीं कर रही थी। फिर अरेस्ट किया तो हाईकोर्ट से प्यार से ज़मानत अरेंज कर ली गई। 18 अप्रैल को जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तब जाकर ज़मानत रद्द हुई। मिश्रा 24 अप्रेल से जेल में है।

आशीष मिश्रा की वीडियो वायरल है। सब कुछ साफ़ दिख रहा है सब कुछ लगभग साबित हो चुका है। लेकिन योगी आदित्यनाथ का बुलडोज़र अभी सुषुप्त अवस्था में चल रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता अगर हत्यारा भी है तो उसे जेल में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। जेल इसलिए क्योंकि कोर्ट ने भेजा है भाजपा सरकार ने नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन