Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘आउटलुक’ की महिला पत्रकार को धमकियां

हैदराबाद : ‘आउटलुक’ पत्रिका ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ कथित अपमानजनक और आपत्तिजनक आलेख से पैदा हुए विवाद के बाद अपने संवाददाता को धमकी मिलने के मद्देनजर अब पुलिस का रूख किया है।

हैदराबाद : ‘आउटलुक’ पत्रिका ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ कथित अपमानजनक और आपत्तिजनक आलेख से पैदा हुए विवाद के बाद अपने संवाददाता को धमकी मिलने के मद्देनजर अब पुलिस का रूख किया है।

पत्रिका के एडिटर इन चीफ कृष्ण प्रसाद ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को संबोधित एक पत्र में कहा है, ‘‘हमें ढेर सारे ईमेल, अज्ञात एसएमएस और ट्वीट मिल रहे हैं जिनमें मधावी टाटा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है, जो हैदराबाद में आउटलुक पत्रिका की संवाददाता हैं। उसके खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ’’ इसकी एक प्रति प्रेस को जारी की गई है। पुलिस से इस मामले में गौर करने और संवाददाता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हर कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन