Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डा. प्रदीप भटनागर, गौरव जैन, आशीष जैन, श्रवण गर्ग, आनंद दुबे के बारे में सूचनाएं

राजस्थान के भीलवाड़ा से खबर है कि यहां दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका दोनों ही अखबारों के संपादकों ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक दैनिक भास्कर के संपादक डॉ. प्रदीप भटनागर इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं. राजस्थान पत्रिका के संपादक गौरव जैन ने हरियाणा में अमर उजाला का दामन थाम लिया है. भास्कर के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार अब भास्कर भटनागर की जगह पत्रिका के ही किसी तेज-तर्रार संपादक को तोड़ने में लगा है. पत्रिका गौरव जैन की जगह किसकी ताजपोशी करेगा, ये अभी तय होना बाकी है.

भीलवाड़ा की तरह कोटा में भी दोनों प्रमुख अखबारों में जोरदार हलचल है. पिछलों दिनों पत्रिका कोटा के पूर्व संपादक संदीप राठौड़ के बाद वरिष्ठ पत्रकार आशीष जैन ने पत्रिका को बाय-बाय बोल दिया है. वे बड़े पैकेज पर कोटा में ही भास्कर चले गए हैं. पता चला है कि अब भास्कर राजस्थान पत्रिका कोटा के हाल तक संपादक रहे अमित वाजपेयी को तोडऩे में लगा है. इस काम में आशीष जैन भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. वैसे बताया जा रहा है कि वाजपेयी पारिवारिक कारणों के चलते अजमेर में काम करने के इच्छुक हैं और भास्कर अजमेर के संपादक रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन पर हैं, ऐसे में उन्हें वहां भी मौका मिल सकता है.

नई दुनिया से हटाये जाने के बाद गायब से हो गए श्रवण गर्ग के बारे में खबर ये है कि नई दुनिया के बाद उन्होंने अपना ठिकाना इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को बनाया था जहां वह बच्चों को पत्रकारिता के गुर सिखाते थे लेकिन अब ताजा जानकारी ये है कि बहुत जल्द वे संपादक के रूप में इंदौर के ही फ्री प्रेस नामक एक अंग्रेजी अखबार में ज्वाईन करने वाले हैं.

इंडिया टीवी, पी7न्यूज समेत कई चैनलों में काम कर चुके आनंद कुमार दुबे के बारे में खबर है कि उन्होंने नई पारी की शुरुआत जी न्यूज के साथ दिल्ली में की है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dhaivat Trivedi

    July 14, 2015 at 2:37 pm

    गर्ग जी का (बे)हाल जानकर बहुत मायुसी हुई. यहां गुजरात में दिव्य भास्कर के उनके कार्यकाल में हमने उनका रृत्बा देखा है, सहा भी है.
    कहेते है, उपरवाले की चाबुक चलती है तो आवाझ नहि आती.
    गर आती है तो शायद गर्ग जी ही बतायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन