Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जाने-माने पत्रकार और कवि प्रमोद तिवारी का सड़क दुर्घटना में निधन

दैनिक जागरण, कानपुर के पूर्व संपादक और कवि प्रमोद तिवारी का सड़क हादसे में आज सुबह निधन हो गया. प्रमोद तिवारी एक कवि सम्‍मेलन में शिरकत करने के बाद कानपुर लौट रहे थे. उन्नाव के बदरका मोड़ के पास ट्रक की टक्कर लगने से उनकी कार दुर्घनटनाग्रस्‍त हो गई. इससे श्री तिवारी व उनके साथ कार में सवार उन्नाव के ही हास्य कवि केडी शर्मा हाहाकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्नाव जिला अस्‍पताल ले जाते वक्त दोनों लोगों का निधन हो गया.

श्री तिवारी ने दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों में वरिष्‍ठ पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं. प्रमोद तिवारी खुद के साप्ताहिक अखबार ‘हैलो कानपुर’ सम्‍पादक भी थे.  यह अखबार कानपुर में सृजनात्‍मक व सकारात्मक खबरों के कारण काफी लोकप्रिय था. श्री तिवारी एक खुशनुमा व्यक्तित्व के मालिक थे. वे स्थापित हास्‍य कवि थे. उनकी हास्‍य कविताएं विभिन्न राष्‍ट्रीय चैनलों व अखवारों में अपना विशेष स्‍थान रखती थीं. 

श्री तिवारी के निधन की खबर कानपुर पहुंचते ही शहर के पत्रकार व कविता प्रेमी शोक में डूब गए. कानपुर अभी अपने वरिष्‍ठ पत्रकार अबंरीश शुक्ल की मौत के सदमें से ऊबर नहीं पाया था कि इसी बीच श्री तिवारी के निधन से बिलकुल स्‍तब्‍ध रह गया है. कानपुर जर्नलिस्‍ट क्‍लब के महामंत्री और कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्‍यक्ष ओमबाबू मिश्र के अनुसार श्री तिवारी का अन्‍तिम संस्‍कार आज ही स्‍थानीय भैरोघाट में होगा।

क़लम के इन दो जादूगरों के असमय चले जाने से विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है. फर्रुखाबाद साहित्यकार एकता मंच व प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोशिएशन ने एक बयान जारी कर दोनों साहित्यकारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.

कानपुर से Shashikant Awasthi की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन