Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजेश जेटली खा गए आठ डिजाइनरों की नौकरी

हिंदुस्तान अखबार के नोएडा मुख्यालय से खबर आ रही है कि पेज बनाने वाले आठ मीडियाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. कोरोना काल में अचानक इस कार्रवाई से सब सकते में हैं.

बताया जा रहा है कि निकाले गए कर्मियों में कई बेहद काबिल थे. पेज मेकर, जिन्हें डिजाइनर भी कहा जाता है, के इंचार्ज राजेश जेटली हैं. ये जिन पेजमेकर्स से प्रसन्न थे, उनकी नौकरी बच गई. जो इनकी चमचई नहीं करता रहा, वो नप गया.

कोरोना काल में बेवजह छंटनी करने के कारण हिंदुस्तान नोएडा का हर मीडियाकर्मी आक्रोशित है. कई लोग ये कहकर बददुवाएं दे रहे हैं कि उपर वाला देर सबरे किसी दूसरे फार्मेट में नौकरी खाने वालों की खबर लेगा.

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि ये छंटनी प्रबंधन के इशारे पर की गई है. पेजमेकर्स का काम अखबारों में न्यूनतम होता जा रहा है. देर सबेर इनको जाना ही था. राजेश जेटली पर छंटनी के लिए काफी दबाव था.

वहीं दूसरी तरफ लोग पूछ रहे कि छंटनी के दायरे में काबिल लोगों को क्या लाया गया?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन