Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रामदेव का फर्जीवाड़ा रजत शर्मा को नहीं दिखाई पड़ता!

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

मेडिकल की दुनिया का किंग कौन- रामदेव! आज पतंजलि की कोरोना की दवा का लॉन्च कुछ कुछ दीवार फिल्म के अमिताभ बच्चन का वह सीन याद दिला रहा था, जिसमें अमिताभ कहते हैं- तुम लोग मुझे वहां ढूंढ रहे थे और मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं”। रामदेव के हाथ में कोरोना की दवा देखकर लगा मानों अमिताभ के अंदाज में कोरोना की दवा लेकर रामदेव पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से दीवार का यही डायलॉग मार रहे हों।

वैसे, हैरत की बात तो है ही कि क्लीनिकल ट्रायल में 100-200 कोरोना मरीजों को चुपचाप कोरोनिल पिलाकर न जाने कब और कहां रामदेव ने ठीक भी कर दिया। फिर उसी जंगल में मोर नाचा जैसे क्लीनिकल ट्रायल के आधार पर गाजे- बाजे के साथ वह दवा भी आज लॉन्च कर दी, जिसको 11 मुल्कों के नहीं बल्कि सभी मुल्कों के डॉक्टर- वैज्ञानिक न जाने कब से ढूंढ़ रहे हैं।

लेकिन रामदेव के पक्के चेले रजत शर्मा का इंडिया टीवी अभी रामदेव को दुनियाभर के मेडिकल जगत का अमिताभ बनाने की मुहिम छेड़ ही रहा था कि अचानक केंद्र सरकार नींद से जाग गई। आयुष मंत्रालय ने आनन- फानन में बयान जारी कर न सिर्फ कोरोना के इलाज के रामदेव के दावे से पल्ला झाड़ा बल्कि वैज्ञानिक पुष्टि न होने तक रामदेव को अपनी यूरेका टाइप दवा के प्रचार प्रसार और बिक्री से मना कर दिया।

लेकिन सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का की कहावत भी तो किसी ने यूं ही थोड़ी न लिख दी है। इसलिए शाम होते होते रामदेव ने मामला सल्टा लिया और कहा कि आयुष मंत्रालय को हम क्लीनिकल ट्रायल के बारे में बता नहीं पाए। कम्युनिकेशन गैप हो गया। भला आयुष मंत्रालय जैसी छोटी मोटी चीज की हैसियत ही क्या है, जो बिना मंजूरी के इस तरह दवा लॉन्च करने का कानून तोड़ने पर भी रामदेव का कुछ भी बुरा कर सके।

अब रामदेव की जगह कोई और कम्पनी ने यह कांड किया होता तो ठगी , धोखाधड़ी आदि के तमाम आरोप लगाकर पुलिस उस कम्पनी के कर्ता धर्ताओं को जेल भेज देती। और कहीं कोई बाबा/ नीम- हकीम / तांत्रिक ऐसा दावा यूं सरेआम करता तो पुलिस बंदर के पिछवाड़े जैसा पिछवाड़ा बनाने में आयुष मंत्रालय का भी इंतजार नहीं करती।

सभी जानते हैं कि कांग्रेस राज में सलवार पहन कर पुलिस से भागे रामदेव के लिए अच्छे दिन तो तभी से आ गए थे, जब से उन्होंने डीजल- पेट्रोल के 35 रुपए में मिलने, विदेश से काला धन मंगवा कर सबको पंद्रह लाख दिलवाने, इनकम टैक्स हटवा कर पूरे देश में एक ही टैक्स जैसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखवा कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनवाने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

इंडिया टीवी चैनल में रामदेव को दिन- रात तहत दिखाकर उनके साथ मिलकर दोनों हाथों से मलाई बटोर रहे रजत शर्मा ने भी रामदेव की तरह आयुष मंत्रालय और सरकारी नियम कायदों को ताक पर रख दिया है। उनके चैनल पर ही रामदेव कल बताएंगे कि कोरोना से बचने के लिए रामदेव की चमत्कारी दवा खानी कैसे है।

ऐसा न हो कि इंडिया टीवी और रामदेव के झांसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आ जाएं और भारत वालों को कोरोनील बेच कर माल बटोरने का रामदेव का सपना धरा ही रह जाए… और ट्रंप एक बार फिर धमका कर हमसे कोरोना की एक और संभावित दवा छीन ले जाए…

लखनऊ के उद्यमी और पत्रकार अश्विनी कुमार श्रीवास्तव का विश्लेषण.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Pradeep

    June 26, 2020 at 12:33 pm

    बाबा और वर्मा का गठ जोड बहुत तगड़ा है। इसका पता तो तब चलेगा जब दोनों का ओडिट कराया जाये कौन किसका माल इधर-उधर कर रहा है। ये मै नहीं कह रहा वहां बहुत लोग कहते हैं। बाबा का एड का पैसा कैस में भी आता है। इस लिए दोनों की जांच-पड़ताल जरूरी है अब सवाल ये है कि जांच कौन कराये।

  2. भारतीय

    July 3, 2020 at 12:12 am

    वैसे रुचि सोया लिमिटेड में एक रजत शर्मा, आचार्य बालकृष्ण और रामदेव के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में है, पता यही वाले रजत शर्मा है या कोई और….
    और इसी रुचि सोया के शेयर के दामों में अभी अभी लगभग 80 गुना वृद्धि हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन