Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खनन माफिया की पैरवी में जुटे दैनिक जागरण के पत्रकार पर गिरी गाज

सहारनपुर से खबर है कि दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ संजीव जैन का संस्थान ने तबादला कर दिया है. इन्हें रायपुर भेज दिया गया है जहां वह जागरण प्रकाशन लिमिटेड के अखबार नईदुनिया में नौकरी करेंगे. पहले चर्चा थी कि संजीव जैन से इस्तीफा ले लिया गया है. संजीव पर खनन माफिया की पैरवी करने का आरोप था. संजीव जैन दैनिक जागरण मेरठ में भी अपने कार्यकाल के दौरान कुख्यात रहे हैं.

खनन माफिया की पैरवी से जुड़ा इनका एक आडियो वायरल होने के बाद हर ओर दैनिक जागरण की थू थू होने लगी. अंतत: जागरण प्रबंधन को शर्मसार होकर अपने ब्यूरो चीफ को मजबूरी में ट्रांसफर करना पड़ा. दैनिक जागरण में यह परंपरा है कि जिलों में उसी को ब्यूरो चीफ बनाया जाता है जो भरपूर कमाई करके संस्थान को देने में सक्षम हो. संजीव जैन पर खनन माफिया के पक्ष में काम करने और उसका बचाव करने का आरोप है. इस बाबत उनका जो स्टिंग हुआ उससे संबंधित आडियो वायरल हो गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन