Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार सरोज अवस्थी अमर भारती मीडिया समूह से जुड़े

लगभग 32 वर्षों तक दैनिक जागरण में अपनी धाक जमाने वाले एवं आगरा में स्थानीय सम्पादक व महाप्रबंधक का सफल दायित्व निभाने वाले वरिष्ठ जुझारू पत्रकार सरोज अवस्थी प्रिन्ट मीडिया में अपनी अगली पारी खेलने के लिए अमर भारती मीडिया समूह से जुड़ गए।

उन्हें अमर भारती के आगरा संस्करण के प्रबन्ध सम्पादक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरोज अवस्थी की मीडिया सेवा यात्रा टाइम्स ऑफ इण्डिया, पायनियर, दैनिक जागरण सहित अनेक न्यूज़ चैनलों में भी रही है।

अमर भारती मीडिया समूह के संस्थापक एवं सम्पादक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि अमर भारती मीडिया समूह विस्तार के चरण में है। मीडिया क्षेत्र के योग्य, उत्साही एवं अनुभवी पत्रकारों के लिए संस्थान के द्वार खुले हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन