Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डाक्टरों को गालियां देने वाले इस एसडीएम का मानसिक स्वास्थ्य कहीं गड़बड़ा तो नहीं गया है! पढें पत्र

बददिमाग एसडीएम ने कोरोना ड्यूटी पर तैनात डाक्टर को दी गालियां, फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की भी दी धमकी…. पहले भी कई डाक्टरों के साथ कर चुका है ऐसी हरकत… चिकित्सा सेवा संघ ने की डाक्टर के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की मांग…

यूपी के ग़ाज़ीपुर जिले से सूचना है कि अनिरुद्ध सिंह नामक एक बददिमाग एसडीएम ने कोरोना ड्यूटी पर तैनात डाक्टर पंकज सिंह को जमकर गालियां दी, बेइज्जत किया और फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने तक की धमकी दी डाली. पीड़ित डाक्टर ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत गाजीपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी से की है.

इस गालीबाज और सनकी एसडीएम पर आरोप है कि इसने पहले भी कई डाक्टरों के साथ गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया है. कई डाक्टरों ने इस सनकी एसडीएम की मानसिक स्थिति ठीक होने पर सवाल खड़ा किया है और इसका सही जगह भर्ती कराकर समुचित इलाज कराने की चेतावनी दी है ताकि यह आगे शासन-प्रशासन के नाम पर कलंक न साबित हो सके.

एसडीएम अनिरुद्ध सिंह द्वारा डाक्टर पंकज सिंह से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने इस मसले को संज्ञान लिया है और आरोपी एसडीएम के खिलाफ समुचित कार्रवाई की मांग की है.

जिलाधिकारी गाजीपुर को लिखे पत्र में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के गाजीपुर जिलाध्यक्ष डाक्टर रमेश प्रसाद व गाजीपुर सचिव डाक्टर उग्रसेन कुमार ने पीड़ित डाक्टर पंकज के साथ हुए घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया है. पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव एवं उपचार हेतु चिकित्सक संवर्ग पूरी तन्मयता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं जनता को प्रदान कर रहा है. इसकी सराहना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों बार किया जा चुका है. यही कारण है कि इस महामारी से लड़ने में चिकित्सक समुदाय को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर के रूप में चिह्नित किया गया है. इनका मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे देश ने कई अवसरों पर एकजुटता का सामूहिक प्रदर्शन किया.

पर यह दुर्भाग्य है कि गाजीपुर के सैदपुर में तैनात उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह एक डाक्टर के साथ अमर्यादित, असंवैधानिक और गैर-जरूरी कुकृत्य किया. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने कहा है कि यह एसडीएम अनिरुद्ध सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लगता है. ऐसे में जरूरी है कि इन्हें एसडीएम पद से हटाकर फौरन इनकी मानसिक स्थिति की जांच कराई जाए.

देखें पीड़ित डाक्टर पंकज सिंह का पत्र…

देखें प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का पत्र….

गाजीपुर से भड़ास संवाददाता सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन