Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

अच्छे दिनों की पुलिसिंग देखिए… शेम शेम वसुंधरा राजे सरकार

Om Thanvi : राजस्थान में नागरिक अधिकारों का जनाज़ा निकल रहा है। ये तसवीरें RTI के जुझारू कार्यकर्ता नंदलाल व्यास की गिरफ़्तारी की हैं। किसी शातिर अपराधी की तरह जोधपुर की पुलिस ने उनके घर में दबिश दी। घर की महिलाओं से पुरुष पुलिसकर्मी हाथापाई में उलझे।

हक़ीक़त यह है कि प्रतिष्ठित RTI कार्यकर्ता ने कृषि विभाग के अनाचार का मामला उठाया तो – जैसा कि होता है – विभाग के ही एक कर्मचारी ने उलटे मामला दर्ज करवा दिया। सरकार ने इसकी जाँच सीआइडी की अपराध शाखा को सौंप दी। आठ महीने बाद जोधपुर की ‘मुस्तैद’ पुलिस ने कार्यकर्ता को “सबक़” सिखा दिया। यह कहकर कि मामला सीआइडी को जाने का आदेश उन तक नहीं पहुँचा है। जंगल राज और किसे कहते हैं।

अपराधियों से निपटने का भी एक सलीक़ा होता है। राजस्थान में RTI कार्यकर्ताओं की स्थिति लगता है शातिर अपराधियों से भी ख़राब है। संदेश साफ़ है – जो बोलेगा, मारा जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन