Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रदेश श्रम आयुक्त ने जारी किया पत्र, वेतन में कटौती नही करें मीडिया संस्थान

कोरोना के इस संकट काल में दोहरे संकट की मार झेलते पत्रकारों की परेशानियों को संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन के निर्देश पर श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ सुधीर एम. बोबडे ने सभी अपर श्रमआयुक्तों को पत्र जारी करते हुए यह निर्देश दिए हैं कि मीडिया संस्थानों (प्रिंट/डिजिटल) द्वारा लाक डाउन अवधि में कतिपय मीडियाकर्मियों को नौकरी से निकालें जाने, वेतन कटौती किये जाने और बिना वेतन बलात छुट्टी पर भेजे जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बता दें कि बीते 21 अप्रैल को भड़ास4मीडिया ने पत्रकारों की इस समस्या को ‘दोहरे संकट की मार झेलते पत्रकार’ नामक शीर्षक से विस्तार से उजागर किया था।

मालूम हो कि है कि वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन किया हुआ है। इसके चलते तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। मीडिया इंडस्ट्री पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। इन्ही दिनों में सैकड़ों पत्रकारों को अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा है। वहीं कुछ पत्रकारों को कुछ दिनों के लिए लीव विदाउट पे यानि बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया गया। इससे पत्रकार बिरादरी खुद को दोहरे संकट की मार से महसूस कर रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव ने मीडिया संस्थानों के इस रवैये को गलत बताया तथा मीडिया कर्मियों की छंटनी किये जाने व वेतन में कटौती किये जाने को अनुचित कदम बताया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी पत्रकारों के हितार्थ कदम उठाये जाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा।

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा इस सन्दर्भ में 22 अप्रैल 2020 को श्रम आयुक्त उ.प्र. डॉ सुधीर एम. बोबडे को भेजे पत्र में मीडिया कर्मियों की इन समस्याओं का सन्दर्भ लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर शासन को अवगत कराये जाने के निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के श्रम आयुक्त डॉ सुधीर एम. बोबडे ने सभी अपर श्रम आयुक्तों को कार्यवाही किये जाने का पत्र जारी कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं।

सर्वविदित है कि पत्रकारों की बड़ी फौज अपनी जान जोखिम में डाल रिपोर्टिंग करते हुए कोरोना की जंग में शामिल है। जो आम लोगों के बीच खबरें पहुंचा रहे हैं, जंग में डटे इन पत्रकारों को एक तरफ जहाँ कोरोना संक्रमण का खतरा है वहीं दूसरी तरफ इन्हें नौकरी बचाए रहने की जद्दोजहद से भी जूझना पड़ रहा है। कोरोना से हाल ही में मुंबई में 53 पत्रकार संक्रमित पाए गए थे। भोपाल में भी पिछले दिनों एक टी वी चैनल के पत्रकार को कोरोना पाजटिव पाया गया। इसी तरह अन्य प्रदेशों से पत्रकारों को कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरें मिल रही हैं।

रिजवान चंचल
राष्ट्रीय महासचिव
जन जागरण मीडिया मंच
मोबाइल -7080919199
[email protected]


मूल खबर-

दोहरे संकट की मार झेलते पत्रकार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन