Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी छत्तीसगढ़ के छह रिपोर्टरों को इस्तीफा देने का निर्देश

ईटीवी छत्तीसगढ़ से सूचना आ रही है कि सीनियर एडिटर ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए अपने छह रिपोर्टरों को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है. ईटीवी छत्तीसगढ़ के नए मुखिया सीनियर एडिटर प्रकाश चंद्र होता ने अपना रुतबा दिखाते हुए छंटनी शुरू कर दी है. खबर मिली है नए एडिटर ने 6 रिपोर्टर्स को दो दिन में इस्तीफा देने को कहा है. ये सभी लोग पुरानी एडिटर साहिबा प्रियंका कौशल के समय में आए थे.

प्रकाश चंद्र ने सबके सामने इस्तीफा देने वाली बात इन सभी लोगों को कही है. इस आदेश के बाद ये सभी मीडियाकर्मी डरे हुए हैं. इनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने प्रियंका कौशल को फ़ोन लगाया लेकिन वो फ़ोन नहीं उठा रहीं और ना ही ऑफिस आ रही हैं. नए बॉस के इस फरमान से माना जा रहा है कि कई और भी लोग निशाने पर आ सकते हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन