Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश अवस्थी, विदाई समारोह और spouse!

यूपी के सबसे ताकतवर नौकरशाह अवनीश अवस्थी की विदाई! सीएम योगी के भरोसेमंद अफ़सर संजय प्रसाद को अपर मुख्य सचिव गृह का अतिरिक्त चार्ज!

इससे संबंधित आदेश में हिंदी के बीच अंग्रेज़ी शब्द को किस तरह घुसेड़ा गया है…

शंभूनाथ शुक्ला-

हिंदी का श्राद्धपक्ष शुरू! योगी जी महाराज मुझे spouse का अर्थ नहीं पता। कृपया इसे समझाएँ। यही है आपके प्रदेश में हिंदी की ऐसी की तैसी!

विजय शंकर सिंह- पहले सपत्नीक शब्द प्रयोग होता था। अब महिला अधिकारी बहुत आ गई हैं तो उनके लिए सुझाया गया कि अंग्रजी का spouse शब्द का प्रयोग किया जाय। वैसे spouse का अर्थ पति या पत्नी होता है।

पंकज मोहन- अपने जीवनसाथी के साथ आयें। अगर जीवनसाथी शब्द पसंद नहीं है, तो ‘पति/पत्नी के साथ आयें लिख सकते थे।

महेश पांडेय- पत्नी , महिलामित्र ,लिव इन पार्टनर सब spouse में आते है।

इंद्र मणि उपाध्याय- महेश पांडेय अभी तक लिव इन को स्पाउस में नहीं माना गया है, इसकी इंट्री सर्विस बुक में नही होती

शैलेश शर्मा- कभी हिंदी भाषा के उच्च मानदंडों के लिए जाना जाता था हमारा उप्र। भाषा की शुद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता उप्र शासन अब तो न हिंदी के रहे, न उर्दू के रहे और अंग्रेजी भी चली ख़ुदा के पास तंत्र ही कुछ ऐसा हो गया… क्या रखें इससे कोई आस…….!!!!

रिशान- Spouse पति /पत्नि दोनों के लिए प्रयुक्त होता है. या तो पति /पत्नी को लाएं लिखा जाये या जीवनसाथी. आम बोल
चाल में जीवनसाथी का प्रयोग अधिक नहीं होता. Spouse की टककर का कोई प्रचलित शब्द है तो बताएं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन