Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

‘अखबार नहीं आंदोलन’ उर्फ़ प्रभात ख़बर में 17वें पेज पर स्टेन स्वामी की हत्या की खबर छपी!

जितेंद्र कुमार-

स्टेन स्वामी ने बिहार (अब झारखंड) के आदिवासी एरिया को अपना कार्यक्षेत्र बनाया और रांची में बस गए. रांची से ही ‘अखबार नहीं आंदोलन’ के टैगलाइन से एक अखबार निकलता है, जिसका नाम प्रभात खबर है. आज के दिन छपे उस 18 पेज के अखबार में 17वें पेज पर स्टेन स्वामी की हत्या की खबर छपी है.

तथाकथित आंदोलनकारी अखबार प्रभात खबर जब मृतप्राय सा था उसी समय वर्ष 1991 में स्टेन स्वामी रांची पहुंचे थे और तब से लगातार आदिवासियों के जनकल्याण के लिए काम कर रहे थे, उनके लूट का विरोध कर रहे थे, बेआवाज आदिवासियों की आवाज बुलंद कर रहे थे. स्वामी स्टेन जैसे हजारों लोगों की आवाज को छापकर प्रभात खबर ने अपना टैगलाइन ‘आंदोलनकारी’ का बना लिया. लेकिन कल जब केन्द्रीय राजसत्ता और न्यायपालिका की गठजोड़ से स्वामी स्टेन की हत्या कर दी गई तो अखबार के पास विविध पेज पर तीन कॉलम जगह मिली!

अखबार के संपादक व मालिक की बेशर्मी और गैरजिम्मेदाराना हरकत देखिए. वैसे अखबार के संपादक आपको गलती से कहीं मिल जाए तो यह बताना नहीं भूलेंगे कि इस मुश्किल वक्त में भी वे कितना महान काम कर रहे हैं और मालिक ने उसे कितनी स्वतंत्रता दे रखी है!

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. गोपाल गोयल

    July 6, 2021 at 9:36 pm

    ● साहसी कदम उठाने की हिम्मत तो की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन