मुंबई से सटे भाइंदर से खबर आ रही है कि यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का कार्टून प्रकाशित करने पर ‘राजसत्ता’ नामक एक समाचार पत्र के संपादक वसन्त माने के घर पर हमला और घर में जबरन घुसकर धमकी देने के प्रकरण में भाइंदर पुलिस ने भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत म्हात्रे, मुन्ना सिंह, नीलेश सोनी सहित २५ पदाधिकारियो और २०० से २५० अज्ञात कार्यकतार्ओं के खिलाफ भादवि की धारा १४३, १४७, १४९, ४५२, ५०४, ५०५, ४४७ और मुंबई पुलिस अधिनियम १९५१ की कलम ३७ (१), १३५ के तहत मामला दर्ज किया है।
२४ फरवरी महाशिवरात्रि की रात्रि में ९ बजे की आसपास भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की अगुआई में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकतार्ओं ने राजसत्ता के संपादक वसन्त माने के भाइंदर पश्चिम स्थित निवास स्थान साईं विला पर मोर्चा निकाला था। राजसत्ता में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का एक कार्टून प्रकाशित किया गया था। इसमें उन्हें साड़ी पहनकर नाचते हुए दशार्या गया था। इस बात से स्थानीय भाजपाइयों में रोष था। उन्होंने घन्टों मुख्यमार्ग को अवरुद्ध कर नारेबाजी की और माने व उनकी पत्नी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था, ऐेसा आरोप भी लगा है। साथ ही माने के घर में पुलिस की मौजूदगी में जबरन घुस कर धमकी दी गयी थी।
इस घटना का विरोध व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए मीरा भाइंदर शहर के पत्रकारों ने सोमवार को भाइंदर पुलिस थाने पर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया था। अंतत: देर रात मीरा रोड विभागीय पुलिस अधीक्षक नरसिंह भोसले ने आकर विधायक सहित उनके २०० से २५० लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की जानकारी पत्रकारों को दी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।
शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
९३२२४११३३५