Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एसटीवी हरियाणा न्यूज चैनल में सेलरी और पीएफ के लिए लगातार संघर्षरत हैं कई मीडियाकर्मी

Ankit Bansal-

मैं एसटीवी हरियाणा न्यूज चैनल का पूर्व एम्प्लॉय हूं. मैंने कितनी बार मेल के जरिए मैनेजमेंट से अपने पीएफ के पैसे मांगे पर प्रबंधन चुप्पी साधे है.

पीएफ का सिर्फ मेरा ही पैसा नहीं हड़पा बल्कि ना जाने कितने लोगों के साथ इन लोगों ने ये ठगी की है. कर्मचारी का हक़ मारने वाला ये चैनल सिर्फ अपनी ही जेब भरता जा रहा है.

पीएफ के रुपए को लेकर शिकायत सीएम और श्रम मंत्री से कीजा चुकी है पर सिस्टम इतना लाचार है कि कहीं कुछ हो नहीं रहा है.

मैं पिछले 4 वर्ष 6 महीने की पीएफ की पीडीएफ फाइल लगा रहा हूं. आप भी देखिए. इतने वर्षों की राशि से वंचित हूं.

मुझे चैनल छोड़े 6 महीने से उपर हो गए हैं पर चैनल ने अभी तक पीएफ का रुपया जमा किया है या नहीं, यह नहीं पता चल पा रहा है. अब तक रिलीविंग लेटर भी नहीं दिया है!

ना जाने कितनी दफे रिक्वेस्ट मेल कर दी पर शायद मैनेजमेंट के लोग इतने बिजी हैं कि उनको अपने कर्मचारियों के हित से कोई मतलब ही नहीं है.

मेरी सलाह है कि भविष्य में कोई भी भाई/ बहन, मेरे बड़े सीनियर / जूनियर अगर यहां ज्वॉइन करने की सोचते हैं तो ऑफिस के बारे में अच्छे से जानकर ही ज्वॉइन करें.

ध्यान रहे यहां जाकर पीड़ित होने से अच्छा है बेरोजगार रहें.

बहुत से लोग अपनी सैलरी के लिए लड़ रहे हैं. कुछ लोगों को तो यहां बिना सूचित किए ही निकाल दिया जाता है. वो अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं. बहुत सारे लोग पीएफ की लड़ाई मिलकर लड़ रहे हैं.

पर कुछ लोगों की मजबूरी है कि वे अभी ऑफिस में काम कर रहे हैं और उनका पीएफ कट रहा है पर वो लोग शिकायत नहीं कर सकते क्योंकि नौकरी में हैं.

Ankit Bansal
ex employee stv haryana news
Emp code -322
Mobile no. 9999400025
[email protected]

https://youtu.be/EQmln3nvZ4c
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन