Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

धोखाधड़ी के आरोप में अमृत विचार से निकाल दिए गए पीलीभीत के ब्यूरो चीफ सुधाकर शुक्ला

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से बड़ी खबर है कि दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार ने पीलीभीत के ब्यूरो चीफ सुधाकर शुक्ला को संस्थान से रुखसत कर दिया है।

उनको संस्थान से निष्कासित किए जाने का बाकायदा अमृत विचार अखबार में 9 मार्च के अंक में इश्तहार जारी कर दिया गया है। सुधाकर शुक्ला के फोटो के साथ प्रकाशित की गई इस सूचना में अमृत विचार बरेली के एरिया मैनेजर मार्केटिंग ने कहा है कि

सुधाकर शुक्ला को आर्थिक अनियमितताओं के कारण दैनिक अमृत विचार पीलीभीत के ब्यूरो चीफ पद से 23 फरवरी को पद मुक्त कर दिया गया है। इनके कार्यकाल में प्रकाशित कराए गए विज्ञापनों के भुगतान का लेनदेन इसके बाद इनको करना मान्य नहीं होगा। अपने प्रकाशित कराए गए विज्ञापनों का भुगतान अमृत विचार कार्यालय पीलीभीत बरेली में जमा करवा कर बिल प्राप्त कर लें। सुधाकर शुक्ला का दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र से कोई संबंध नहीं है।

बताते हैं कि करीब 6 माह पहले सुधाकर शुक्ला की जनपद पीलीभीत में अमृत विचार अखबार के ब्यूरो चीफ के रूप में तैनाती की गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान ब्यूरो चीफ सुधाकर शुक्ला ने विज्ञापन को लेकर बड़ा खेल कर दिया जोकि संस्थान ने पकड़ लिया। तमाम पार्टियों को विज्ञापन प्रकाशन के बाद संस्थान का बिल ना देकर खुद के बनाए गए बिल दे दिए गए।

तमाम विज्ञापनों का भुगतान सुधाकर शुक्ला ने अपने खाते में ले लिया और पैसा संस्थान के पास जमा नहीं किया। इसके अलावा विज्ञापनों के प्रकाशन और उसके भुगतान की वसूली में कूटरचित तरीके से और भी बड़े खेल किए गए। जब संस्थान को इसकी भनक लगी तो विज्ञापन विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए।

करीब सवा साल से अधिक समय पहले जब सुधाकर शुक्ला अमर उजाला में पीलीभीत ब्यूरो प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, तब अमर उजाला कारपोरेट ऑफिस नोयडा ने पीलीभीत के ब्यूरो चीफ सुधाकर शुक्ला को हटा दिया था। उस समय उनकी शिकायत कुछ भाजपा नेताओं ने कारपोरेट ऑफिस में की थी कि अमर उजाला के ब्यूरो चीफ भाजपा के जिला कार्यालय में ही रहते हैं और भाजपा जिला कार्यालय में बने किचन में ही उनका खाना पीना रहता है। इससे अमर उजाला की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुफ्तखोरी की शिकायत की नोएडा कारपोरेट ऑफिस में जब इंटरनल जांच कराई तो शिकायत सही निकली थी। जिस के बाद अमर उजाला संस्थान ने उनको आगरा यूनिट में स्थानांतरित कर दिया था। सुधाकर ने पीलीभीत ब्यूरो का चार्ज छोड़कर आगरा यूनिट में कार्य ग्रहण कर लिया। करीब छह माह पहले सुधाकर शुक्ला ने अमर उजाला आगरा से इस्तीफा दिए बगैर लंबी छुट्टी ले ली और अमृत विचार अखबार के ब्यूरो चीफ के रूप में पीलीभीत में काम करने लगे।

वर्ष 2018 में सुधाकर शुक्ला अमर उजाला बरेली यूनिट में कार्यरत थे, तब डीआरडीए के रिटायर्ड कर्मचारी सलमान जमीर ने सुधाकर शुक्ला और बरेली यूनिट के उस समय संपादक रहे विनीत सक्सेना पर थाना बारादरी में फर्जी खबर छाप कर परेशान करने के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

वर्ष 2018 में ही बरेली के पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार ने भी अमर उजाला संस्थान के प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजकर संवाददाता सुधाकर शुक्ला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन