Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कपिल सिब्बल के चैनल ‘तिरंगा टीवी’ से मीडियाकर्मियों की छंटनी

चुनाव बीतने के बाद ढेर सारे न्यूज चैनलों में छंटनी हो रही है. कपिल सिब्बल और बरखा दत्त वाले तिरंगा टीवी से खबर है कि यहां कार्यरत ढेर सारे मीडियाकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है. ये छंटनी असाइनमेंट, आउटपुट, प्रोडक्शन, वीडियो एडिटिंग, प्रोमो समेत कई विभागों में किया गया है.

बताया जाता है कि तकरीबन दर्जन भर मीडियाकर्मी हटाए गए हैं. अच्छी नौकरी छोड़कर तिरंगा टीवी से जुड़े पत्रकारों को सिर्फ एक महीने की एक्स्ट्रा सेलरी देकर मझधार में छोड़ दिया गया है. चुनाव खत्म होने की वजह से अभी इन पत्रकारों को नई नौकरी मिलना भी मुश्किल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन