Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

मनोज तिवारी का आरोप- केजरीवाल सरकार ने किया आठ हज़ार करोड़ का घोटाला

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार ने कम से कम 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा, ”ये (अरविंद केजरीवाल) आए थे अगेंस्ट करप्शन और खुद ही भ्रष्टाचार के समर्थक बन गए। उन्होंने न तो भ्रष्टाचार रोकने की कोशिश की, न भ्रष्टाचार से परहेज किया। वे भ्रष्टाचार के कीचड़ में घुस गए।” मनोज तिवारी ने ये बातें कार्यक्रम ”प्रश्नव्यूह” के लिए मीडिया सरकार वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए साक्षात्कार में कहीं।

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार ने कम से कम 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा, ”ये (अरविंद केजरीवाल) आए थे अगेंस्ट करप्शन और खुद ही भ्रष्टाचार के समर्थक बन गए। उन्होंने न तो भ्रष्टाचार रोकने की कोशिश की, न भ्रष्टाचार से परहेज किया। वे भ्रष्टाचार के कीचड़ में घुस गए।” मनोज तिवारी ने ये बातें कार्यक्रम ”प्रश्नव्यूह” के लिए मीडिया सरकार वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए साक्षात्कार में कहीं।

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने दिल्ली को सात-आठ साल पीछे कर दिया। उन्होंने कहा- “43 हजार करोड़ रुपया दिल्ली का बजट है एक साल का। पहले होता था 36 हजार करोड़। उस 36 हजार करोड़ रुपये में, भले अपोनेंट हैं हमारी शीला दीक्षित, लेकिन उन्होंने तो बहुत सारा काम किया। आपको 43 हजार करोड़ रुपये दिए, तो भी आपका कोई काम नहीं दिख रहा। तो भी फ्लड के लिए पैसा नहीं है, तो भी अनियमित कालोनियों में सड़कें नहीं बन रहीं, तो भी एमसीडी को पैसा नहीं दे रहे हो, तो आखिर पैसा गया कहां?”

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि दिल्ली के बजट के पैसे से वे दूसरे राज्यों में अपना प्रचार करते हैं। इतना ही नहीं, पंजाब के चुनाव में भी दिल्ली सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। एक वाकये का हवाला देते हुए उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली सरकार ने तत्कालीन आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री वेंकैया नायडू से 3200 करोड़ रुपये मांगे। इसपर “वेंकैया जी ने कहा- पैसे ले जाओ। प्लान हेड बताओ। किस प्लान में पैसे चाहते हो? उसके बाद अरविंद केजरीवाल गायब। किस लिए मांग रहे थे? दिल्ली का मुख्यमंत्री तमिलनाडु मे विज्ञापन छापने के लिए पैसा मांगेगा? दिल्ली का मुख्यमंत्री पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए पैसा मांगेगा? ये तरीका है क्या? जो सीएम प्लान हेड नहीं दे सकता, उसके बारे में भी सोचने की ज़रूरत है क्या?”

मनोज तिवारी ने नोटबंदी का विरोध करने के कारण भी अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि “देखिए अरविंद केजरीवाल जी का (पंजाब में) सात-आठ हज़ार करोड़ रुपये फंसा है, तो वे तो ऐसे ही बतियाएंगे।“

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो बिजली के दाम 30 फीसदी कम होंगे। लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। और सबसे बड़ी बात कि दिल्ली के सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे सिंगापुर के सेंटोसा की तर्ज पर दिल्ली में जमुनोसा बनाना चाहते हैं- “हमारे यहां जमुना के तट पर 42 वर्ग किलोमीटर जमीन है, जहां अतिक्रमण हो रहा है। मेरा बस चले, तो मैं वहां एक सुन्दर सिटी बसाऊंगा, जिसमें अमीर भी रहेंगे, गरीब भी रहेंगे।“

यह पूछे जाने पर कि क्या वे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, मनोज तिवारी ने कहा कि राजनीति में ऐसा कौन होगा, जिसे किसी पद या ज़िम्मेदारी की चाहत नहीं होती।

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन