Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चीनी कंपनी अलीबाबा के खिलाफ एक पत्रकार की जंग, गाजियाबाद कोर्ट ने जारी किया सम्मन

अलीबाबा ग्रुप की कंपनी UC Browser / UC Web को एक क्रिमिनल केस में सम्मन जारी. कंपनी के जनरल मैनेजर और इंडिया हेड Damon XI (डेमन शी) को जारी किया गया सम्मन. देश की किसी कोर्ट ने पहली बार जारी किया है इस कंपनी या उसके किसी कर्मचारी को सम्मन. जीएम Damon XI के अलावा एक अन्य चाइनीज कर्मचारी स्टीवन शी को भी सम्मन जारी किया गया है। दोनों को 24 दिसम्बर 2018 को गाजियाबाद कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर कोर्ट ने दिया है।

कंपनी और उसके कर्मचारियों पर केस करने वाले व्यक्ति कंपनी के ही पूर्व एसोसिएट अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह परमार हैं. कंपनी का विवादों से लगातार रहा है नाता. नवम्बर 2017 में भारत सरकार के एक मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर उन 40+ से ज्यादा चाइनीज कंपनियों की लिस्ट में रखा था जिन्हें सरकार ने खतरनाक माना था। देश के सभी सैनिकों से इस एप को इस्तेमाल ना करने, मोबाइल को फोर्मेट करके इसके पूर्ण रूप से डिलीट करने का ऑर्डर जारी किया था।

इससे पहले अगस्त 2017 महीने में भारत सरकार ने Data Leak मामले में जांच के आदेश दिए थे। ABP News भी मई 2018 महीने ने भी UC News के देश में गलत कामों को सबूतों के साथ खुलासा किया था. साल 2015 में UC Web पर कैनेडियन IT research company Citizen Labs ने भी खुलासा किया था कि UC Web डाटा लिक करता है। गूगल ने भी प्ले स्टोर से UC browser को कुछ दिनों के लिए हटा दिया था.

ख़बर ये भी है कि पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह भारतीय रेल सिस्टम की हैकिंग समेत कई और मामलों में देश की अलग अलग अदालतों में UC Web के खिलाफ लड़ रहे हैं। यूसी वेब कंपनी ने पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ आजीवन बोलने और लिखने की आजादी छीनने की अपील लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने UC Web की इस अपील को स्वीकार नहीं किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन