Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तिहाड़ गेट से उपेंद्र राय की गिरफ्तारी से ख़फा समर्थक करने लगे नारेबाजी, देखें वीडियो

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. सीबीआई ने जिन मामलों में गिरफ्तार किया था, उनमें जमानत के बाद उपेंद्र ज्यों ही तिहाड़ जेल से छूटे, ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जेल गेट पर ही उन्हें पकड़ कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया और किसी अज्ञात जगह ले गए.

यह सब कुछ सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हुआ जिसमें उपेंद्र राय के ढेरों समर्थक भी थे. ईडी की टीम द्वारा उपेंद्र राय को जेल से निकलते ही गिरफ्तार किए जाने से नाराज उपेद्र राय समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की जिसे आप नीचे दिए वीडियो में देख सुन सकते हैं.

पुलिस ने उपेंद्र राय समर्थकों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही मौके से कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया.

देखें संबंधित वीडियो…

इसे भी पढ़ें…

उपेंद्र राय को तिहाड़ से निकलते ही केंद्रीय जांच एजेंसियों ने फिर उठा लिया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन