Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मीटू में फंसे विनोद दुआ की जांच के लिए वायर वालों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज समेत पांच की टीम बनाई

Brijesh Singh : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस करेंगे विनोद दुआ के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच…. द वायर द्वारा विनोद दुआ के ख़िलाफ़ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आफताब आलम की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों में जस्टिस अंजना प्रकाश, प्रोफेसर नीरा चंढोक, प्रोफेसर पैट्रिशिया ओबेरॉय और पूर्व राजदूत सुजाता सिंह शामिल हैं.

Mukesh Kumar : #MeToo अभियान के तहत वरिष्ठ मीडियाकर्मी विनोद दुआ पर फिल्ममेकर निष्ठा जैन द्वारा लगाए गए आरोप की जाँच के लिए द वायर ने सही प्रक्रिया अपनाई है। उसने पाँच प्रतिष्ठित लोगों की एक जाँच समिति बना दी है। आरोप लगाने वाली और जिस पर आरोप लगा है, दोनों ने समिति के सामने अपना पक्ष रखने की मंज़ूरी दे दी है।

इससे समिति की विश्वसनीयता साबित होती है और ये भी पता चलता है कि वायर की ओर से लीपा-पोती की कोशिश नहीं की जा रही है। जाँच सही ढंग से हो इसलिए विनोद दुआ ने वायर से खुद को अस्थायी तौर पर अलग कर लिया है और उनका कार्यक्रम भी बंद कर दिया गया है।

दूसरे मीडिया संस्थानों जो अपने संपादकों या वरिष्ठ कर्मियों को बचाने की जुगत में लगे हैं और झूठी-सच्ची जाँच करवाकर मामले पर परदा डालने में लगे हैं, इससे सबक लेना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मीडिया बिरादरी को उन पर दबाव डालकर ऐसा करने के लिए बाध्य करना चाहिए।

सौजन्य : फेसबुक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन