Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विवेक नागपाल से संबंधित दस साल पुरानी खबर भड़ास से हटवाने के लिए एजेंसी को दी गई सुपारी, धमकी और प्रलोभन का खेल जारी!

Hindi news article page with headline about a hawala case involving Vivek Nagpal; author/date shown, followed by a photo of a man and an ID card

इस दस साल पुरानी खबर को भड़ास से हटवाने के लिए एक एजेंसी ने ली सुपारी। एजेंसी की तरफ़ से आदित्य सिंह नामक एक लड़का भड़ास को दे रहा लिखित धमकी और प्रलोभन! भड़ास द्वारा पुलिस केस किए जाने पर आदित्य ने माफ़ी माँगी और बताया अब बीस हज़ार रुपये से रेट बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। अगर नहीं मानोगे तो प्राइवेसी स्ट्राइक मारेंगे वेबसाइट पर, गूगल के ज़रिए। आदित्य ने जानकारी दी कि यही खबर बड़े बड़े मीडिया हाउसों की वेबसाइट से एक एक लाख रुपये में हटवाई जा चुकी है, ऐसे में तुम किस खेत की मूली हो!

देखें मेल-

Hello Team Bhadas4Media,

I hope you are doing well.

I am writing regarding the following article published on your website in 2015:

This content is now more than 10 years old, and it contains sensitive personal information, scanned documents, photographs, contact details, and identity-related material which is still publicly accessible online.

In 2026, such information being publicly available creates privacy, reputational, and security concerns. I sincerely request your team to kindly remove this content, images, and related documents from the website and search indexing.

I respect your platform and would prefer to resolve this matter peacefully and mutually without any unnecessary legal or formal escalation. If there are any formalities or reasonable requirements from your side for closure of this matter, please let me know and we can discuss it respectfully.Share your contact details,

I would genuinely appreciate your cooperation in helping remove this old content from public access.

Looking forward to your positive response.

Regards,
Unknown Agency -Aditya


नमस्कार सर,

2015 का जो कंटेंट वेबसाइट पर है, उसमें personal documents, नंबर और काफी sensitive चीजें publicly दिखाई दे रही हैं। अब 2026 में ये चीजें online रहने से privacy और reputation दोनों पर असर पड़ रहा है।

मैं चाहता हूं कि इस matter को आराम से और आपसी समझदारी से खत्म कर लिया जाए। जो भी reasonable तरीका हो, बताइए, बैठकर या बात करके matter close कर लेते हैं और content हटवा दीजिए।

कृपया अपना contact/share कर दीजिए या call कर लीजिए।


सर, मैं सिर्फ respectfully request कर रहा हूं कि 2015 का ये पुराना article remove करवा दीजिए। इसमें personal information और documents भी publicly दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से issue create हो रहा है।

मैं चाहता हूं कि matter आराम से और mutual understanding से close हो जाए। आगे किसी दूसरी agency या legal side से unnecessary escalation न हो, इसलिए पहले directly आपसे बात कर रहा हूं।

अगर removal या closure के लिए कोई formal process/charges हों तो बताइए, मैं cooperate करने के लिए तैयार हूं।

मेरा मकसद सिर्फ peacefully इस पुराने matter को resolve करना है।


नमस्कार सर,

मैं Unknown Media Agency side से बात कर रहा हूं। Regarding ये पुराना article, client side पर issue create हो रहा है और आगे copyright/privacy complaints की process भी discuss हो रही है।

लेकिन usually हम लोग strike या escalation से पहले publisher से directly बात करके matter peacefully resolve करने की कोशिश करते हैं। अगर article voluntarily remove/de-index हो जाता है तो आगे किसी तरह की complaint process initiate नहीं की जाएगी।

Article काफी पुराना है (2015 का) और अभी भी publicly available है, इसलिए request है कि इसे remove करवा दीजिए। अगर इसके लिए कोई charges/process हों तो please बता दीजिए। Client side से around 20K तक cooperate किया जा सकता है ताकि matter peacefully close हो जाए।

अगर possible हो तो अपना contact number share कर दीजिए या बात कर लीजिए।

धन्यवाद।


वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के साथियों से अपील है कि इस खबर को अपने अपने प्लेटफार्म पर पब्लिश करें ताकि इसे हटवाने की कोशिशों का जवाब दिया जा सके। अगर ये स्ट्राइक मार कर हटवाते हैं तो ये खबर दूसरी जगहों पर मौजूद रहे। वैसे ये बड़ी चिंता की बात है कि जो भी चाह लेता है, येन केन प्रकारेण खबर हटवा ही लेता है। या तो प्रलोभन देकर या फिर तकनीकी रास्तों का इस्तेमाल करके।

-यशवंत सिंह (फाउंडर, भड़ास4मीडिया)


अपडेट-

भड़ास द्वारा पुलिस केस किए जाने की धमकी पर डिजिटल सुपारी किलर आदित्य ने माफ़ी माँगी और मेल किया

सर, यशवंत सर से मेरी बात हुई है। उन्होंने मुझे बहुत अच्छे तरीके से समझाया और मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ।

मैं इन सारी बातों के लिए आपसे दिल से माफी मांगता हूँ। मेरा किसी को परेशान करने, दबाव बनाने या गलत तरीके से बात करने का कोई इरादा नहीं था।

मैं एक युवा लड़का हूँ और एजेंसी में काम करता था, लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि इस तरह की चीजें गलत हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा।

मैं आज ही यहां से resign भी दे दूंगा।

अगर मेरी किसी बात से आपको दुख या परेशानी हुई हो तो कृपया मुझे माफ कर दीजिए सर।


ये है दस साल पुरानी खबर जिसे हटवाने के लिए डिजिटल किलर्स को सुपारी दी गई है। इसे कॉपी करें और अपने अपने प्लेटफॉर्म्स पर लगायें। भड़ास से भले ही हटवा दिया जाए लेकिन ये खबर डिजिटली पूरी तरह ऑफ नहीं होनी चाहिए!

https://www.bhadas4media.com/vivek-nagpal-story/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन