Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सैन्य कार्यवाही के दौरान अल क़ायदा चरमपंथियों ने बंधक अमरीकी पत्रकार की हत्या की

luke

ल्यूक सोमर्स

अल क़ायदा चरमपंथियों की अरब शाखा के क़ब्ज़े से छुड़ाए जाने की कोशिशों में अमरीकी पत्रकार ल्यूक सोमर्स की मौत हो गई है। अल क़ायदा की इस शाखा (एक्यूएपी) ने ल्यूक सोमर्स और अफ़्रीकी अध्यापक पियरे कोर्की को अगवा कर यमन में बंधक बना कर रखा था। ब्रिटेन में पैदा हुए ल्यूक सोमर्स को पिछले साल अगवा कर लिया गया था।

अमरीका ने उन्हें बचाने के लिए सैन्य अभियान चलाया था, जो नाकाम रहा। ल्यूक सोमर्स की मौत तब हो गयी जब अमरीकी सैनिकों ने उनको छुड़ाने की कोशिश की। अमरीकी रक्षा मंत्री के कथनानुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यमन में बंधकों को मुक्त करने का अभियान चलाने का आदेश दिया क्योंकि सोमर्स के जीवन के लिये गंभीर खतरे की आशंका थी।

अमरीकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “छापे के दौरान ल्यूक सोमर्स को अपहरणकर्ताओं ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.”

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह अपनी रिहाई के लिए मदद मांगते दिखे थे। इसके बाद सोमर्स की मां और उनके भाई ने अपहर्ताओं से वीडियो अपील की थी कि वो ल्यूक को रिहा कर दें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन