Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दूरदर्शन के किसान चैनल में एडवाइजर (प्रोग्राम एंड प्रोडक्शन) बने आलोक रंजन

वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकारिता जगत में 25 साल के अनुभव को देखते हुए आलोक रंजन को दूरदर्शन के किसान चैनल में एडवाइजर (प्रोग्राम एंड प्रोडक्शन) के तौर पर नियुक्त किया गया है। एक मई यानी शुक्रवार से उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। 90 के दशक में आलोक रंजन ने लोकमत में सब एडिटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद दूरदर्शन (फर्स्ट एडिशन, मेट्रो न्यूज) से जुड़े रहे, अलग-अलग कार्यकर्मों के जरिए।

1996 में जी न्यूज के कोर टीम से जुड़े। आज के जी न्यूज की कल्पना जब 20 साल पहले की जा रही थी तो आलोक रंजन भी उस टीम में थे। छह साल तक जी न्यूज को शुरुआती दिनों में खड़ा करने में आलोक रंजन के योगदान को कोई भूल नहीं सकता। 6 साल काम करने के बाद सहारा से जुड़े। 2003 में जब सहारा (एसाइनमेंट हेड) से जुड़े तो उन्होंने सहारा को बड़े चैनलों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया था। 12 साल तक महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद अब आलोक रंजन किसान चैनल से जुड़ गए हैं।

किसानों के लिए मोदी सरकार ने किसान चैनल की शुरुआत की और आलोक रंजन इस चैनल में कार्यक्रमों की गुणवत्ता को निखारने का काम करेंगे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में अनेक शीर्ष पदों पर उनका लंबा अनुभव रहा है। अब किसान टीवी में एडवाइजर (प्रोग्राम एंड प्रोडक्शन) के तौर पर अपना दायित्व निभाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. arun kumar

    May 25, 2015 at 1:47 pm

    badhai ho alokji
    Arun Kumar
    Nagpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन