Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में अकेले रह रहीं महिला पत्रकार की लाश फ्लैट में सड़ती मिली

नोएडा के सेक्टर 99 की एक सोसायटी से 52 वर्षीय महिला पत्रकार बबिता बसु का शव मिला है. पुलिस का कहना है कि मौत करीब 25 दिन पहले हुई. बबिता बसु पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं. वे टाइम्स ऑफ इंडिया के न्यूज पोर्टल में कार्यरत थीं. पति से तलाक के बाद फ्लैट में अकेले रहती थीं.

सड़ती लाश की बदबू से परेशान लोगों ने थाना सेक्टर 39 की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा. महिला पत्रकार का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था. फ्लैट खुलते ही बदबू पूरी सोसायटी में फैल गई. बदबू से परेशान पुलिस भी देर तक इंतजार के बाद शव निकाल पाई.

बबिता का बेटा बेंगलुरु में रहता है जिसे उन्होंने अपनी बीमारी की बाबत बुलाया था. पर बेटे ने दिवाली में आने की बात कही. इस बीच इधर बबिता की मौत हो गई. आखिरी बार 19 सितंबर को बबिता की उनके बेटे सिद्धार्थ से बात हुई.

बबिता के बेटे सिद्धार्थ का कहना है कि उनकी मां को किडनी की प्रॉब्लम थी. इसके चलते उन्हें हर हफ्ते डायलसिस के लिए जाना पड़ता था. बीमारी और अकेलेपन से वह अक्सर फ्लैट में बंद रहती थीं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन