Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रताड़ना की शिकायत पर हटाए गए दैनिक भास्कर के संपादक

तानाशाही और मनमानी के आरोप झेल रहे दैनिक भास्कर उदयपुर के संपादक त्रिभुवन को पद से हटाए जाने की सूचना मिली है। नई जिम्मेदारी अब अजय मिश्रा को दी गई है जो जयपुर ऑफिस में फ्रंट पेज देख रहे थे।

बताया जाता है कि रविवार को राजस्थान के स्टेट एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत ने उदयपुर ऑफिस आकर अजय मिश्रा को पदभार ग्रहण कराया। त्रिभुवन को दैनिक भास्कर ग्रुप में नई जिम्मेदारी क्या मिली है, ये पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के अनुसार त्रिभुवन की मनमर्जी रवैए के खिलाफ लंबे समय से एडिटोरियल के लोग परेशान थे और मोर्चा खोल रखा था।

6 महीने पहले एडिटोरियल और डेस्क के पत्रकारों ने दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल और स्टेट एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत सहित मैनेजमेंट को त्रिभुवन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत भेजी थी। इसकी जांच स्टेट एडिटर कर रहे थे और इस सिलसिले में कई बार उदयपुर आ चुके थे।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. प्रवीण पुरोहित

    April 19, 2022 at 10:19 pm

    दैनिक भास्कर उदयपुर जनहित से जुडी दस्तावेजी खबर को दबा देता हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन