Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सीबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक एम नागेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट से मांफी मांगी

मुजफ्फरपुर बालिकागृह मामले में सीबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक एम नागेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट से मांफी मांगी है।

आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए पूर्व सीबीआई निदेशक ने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिकागृह मामले के जांच में लगे अधिकारी के तबादले के लिए वे कोर्ट से मांफी मांगते हैं।

कार्यकारी निदेशक रहते हुए एम नागेश्वर ने मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड कि जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी के चीफ एसके शर्मा और सीबीआई पटना के एसपी का तबादला कर दिया था।

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बातें जब सामने आयी तो कोर्ट ने एम नागेश्वर राव के खिलाफ अवमानना वाद चालते हुए 12 फऱवरी को एम नागेश्वर राव को कोर्ट में उपस्थिति होने के लिए कहा था।

कहा ये जा रहा है कि तबादले के पीछे ब्यूरोक्रेसी और सफेदपोश लोगों का हाथ था जिनसे सीबीआई पूछताछ करने वाली थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन