Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक जागरण, पटना में फटा कोरोना बम!

बुधवार को दैनिक जागरण के पटना कार्यालय में कोरोना वायरस बम फटा। इस अखबार के कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों की जांच के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया था। यह व्यवस्था जीएम एसएम पाठक के मौखिक निर्देश पर संपादकीय टीम के सहयोग से की गई थी। अखबार के कई कर्मचारी पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने पहले ही अपनी जांच निजी स्तर पर कराई थी और कम से कम तीन लोग पोजिटिव मिले थे।

बुधवार को जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम के सामने अखबार के सौ से अधिक कर्मचारी जांच कराने पहुंच गए। मेडिकल टीम ने इतने लोगों की जांच एक साथ करने से इंकार कर दिया। पहले दिन के लिए 60 लोगों को रजिस्ट्रेशन किया गया और बाकी लोगों को अगले दिन बुलाया गया। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें दो तिहाई कर्मचारी पॉजिटिव मिलने लगे। इससे अखबार में और हड़कंप मच गया जीएम के माथे पर पसीना आ गया। तुरंत जांच बंद कराने की तैयारी होने लगी लेकिन बीमार कर्मचारी जांच कराने के लिए पड़े रहे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

स्थिति बिगड़ते देखकर आखिर मैं मुख्य महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी वहां आए और लगभग 20 कर्मचारी की जांच के बाद जांच बंद करवा दी। सभी कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। इधर मेडिकल टीम पहले से खोली जा चुकी कीट के बर्बाद होने को लेकर परेशान हो गई और एफ आई आर कराने की बात कहने लगी।

यह देख कर बाद में जीएम फिर सक्रिय हुए और संपादकीय के वैसे कर्मचारियों की जांच कराई जो पहले से बीमार है। लेकिन 60 की बजाय महज 30 – 35 लोगों की ही जांच होने दी गई। जांच में अखबार के करीब 20 कर्मचारी पॉजिटिव संपादकीय प्रभारी अश्विनी कुमार आउटपुट हेड सौरभ पांडे और इंजीनियर प्रमोद कुमार शामिल है। संक्रमित होने वालों में ज्यादातर डेस्क के लोग हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अखबार प्रबंधन ने बाकी कर्मचारियों को फिलहाल टेस्ट कराने से मना कर दिया है। दूसरी तरफ जितने कर्मचारी एक साथ पॉजिटिव होने के बाद भी अखबार से दफ्तर में कामकाज लगातार और बिना किसी सुरक्षा के हो रहा है। इससे कर्मचारियों में डर का माहौल है। संक्रमित मिले तीन – चार कर्मचारियों में लक्षण गंभीर हैं। प्रसार और प्रिंटिंग के कर्मचारी जांच के दौरान भगाए जाने से अलग ही नाराज हैं। दैनिक जागरण के भागलपुर कार्यालय में पहले से ही कई संक्रमित मिल चुके हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. Narayan Thakur

    July 26, 2020 at 3:36 am

    Dainik Jagran Bhagalpur Bihar men dubara korana test men. Rajesh Kumar, Hardware Engineer, Ravindra Dubey, Machine Man ke spositive paye gayen hain wahin Sri Jitendra Kumar Singh Accounts Department aur Prithvi Pal Singh samet aur do vyakti ko janch ke liye bheja gaya lekin inka janch nahi ho saka.
    Jitendra Singh Accounts Department ko kitana positive hone ka pura umid Dainik Jagran Bhagalpur ke staffs jata rahen hain. Jitendra Singh ko 20 din pahale hi management ne korana test karane kaha tha parntu Jitendra Singh test nahi karvaye aur ek week tak apane kriya ke awas men para raha.

    Jab ek week bad jab we duty join kiye to we majak majak men apane staffs evam senior staffs ka body touch karane lage aur kisi kisi ka pura body hath se pakar lete the. General Manager Raja Ram Tiwari Jitendra Singh ko is majak ke bare men toke tak nahi kyonki o jante hain ki accounts department se panga matlab unke ulta sidh kamai ka parda fas hona

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement