Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इस ईडी अफसर के अग्रिम बचाव में मोदी सरकार को भी गरियाने से नहीं हिचका ये भाजपा सांसद!

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ताकतवर अधिकारी राजेश्वर सिंह के पक्ष में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी चट्टान की तरह आंख मूंद कर खड़े हैं. इसके लिए अगर उन्हें पूरी मोदी सरकार को गरियाना पड़े तो इससे भी नहीं हिचक रहे हैं. सीबीआई के ताजा विवाद में स्वामी बोल पड़े- ‘मेरी सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी, CBI के बाद ED अधिकारी होंगे सस्पेंड’.

सीबीआई में जारी घमासान के बीच बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सीबीआई के बाद अगला नंबर ईडी अफसरों का होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई खत्म हो जाएगी. राज्यसभा से बीजेपी सांसद स्वामी ने दावा किया कि ‘सीबीआई नरसंहार’ में शामिल लोग ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह को निलंबित करने वाले हैं और अगर ऐसा हुआ तो उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मामले दायर कर रखे हैं उनसे वह हट जाएंगे. स्वामी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है.

स्वामी ने ट्वीट में कहा, ‘सीबीआई नरसंहार के खिलाड़ी ईडी के राजेश्वर को निलंबित करने वाले हैं ताकि वह ‘पीसी’ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकें. अगर ऐसा हुआ तो मेरे लिए भ्रष्टाचार से लड़ने की कोई वजह नहीं रहेगी क्योंकि मेरी सरकार उन्हें बचाने पर तुली है. ऐसे में मैंने भ्रष्टाचार के जो मामले दायर किए हैं उन सभी से हट जाऊंगा.’

स्वामी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को पीसी कहते हैं. ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह चिदंबरम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं. पूर्व में चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के ठिकानों पर कई बार ईडी की ओर से छापेमारी की जा चुकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन