Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ईमानदार व दलाल पत्रकारों को शुभकामनाएं

प्रिय यशवंत जी
संपादक, भड़ास4मीडिया

आज की पत्रकारिता जगत आप जैसे स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारों की वजह से ही बनी हुयी है। आप द्वारा लगातार छेड़े गये अभियान काफी बेहतर होते है। आपकी लिखने की शैली से तो इस समय कोई मुकाबला नही कर पाएगा। मैं भड़ास 4 मीडिया का काफी पुराना पाठक हूं और इसे कई वर्षों से पढ़ता चला आ रहा हूं। अपनी ही बिरादरी का जिस प्रकार से आप निष्पक्ष व निर्भीक होकर समाचार को फ्लैश करते है वह बड़ी ही काबिले तारीफ की बात है।

प्रिय यशवंत जी
संपादक, भड़ास4मीडिया

आज की पत्रकारिता जगत आप जैसे स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारों की वजह से ही बनी हुयी है। आप द्वारा लगातार छेड़े गये अभियान काफी बेहतर होते है। आपकी लिखने की शैली से तो इस समय कोई मुकाबला नही कर पाएगा। मैं भड़ास 4 मीडिया का काफी पुराना पाठक हूं और इसे कई वर्षों से पढ़ता चला आ रहा हूं। अपनी ही बिरादरी का जिस प्रकार से आप निष्पक्ष व निर्भीक होकर समाचार को फ्लैश करते है वह बड़ी ही काबिले तारीफ की बात है।

आपका जेल जाना और ‘जानेमन जेल’ किताब लिखना पत्रकारिता जगत के इतिहास में कायम हो चुका है जो सभी जानते हैं। आपकी जानेमन जेल किताब काफी उम्दा है। मैं अपने मुद्दे पर आता हूं। मैं नसीर कुरैशी प्रधान संपादक सत्यम् न्यूज़ भदोही से हूं। आज 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। मैने सोचा कि आज के दिन ईमानदार व कुछ दलाल पत्रकारों के बारे में लिखा जाए, जो आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं। अगर आपको व आपकी टीम को अच्छा लगे तो अपने इस पाठक को अपने भड़ास 4 मीडिया में थोड़ा सा जगह देकर इसको फ्लैश करने की कृपा करें।

धन्यवाद
नसीर कुरैशी


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस : पत्रकारिता जैसे मिशन में दलाल और भांड़ किस्म के पत्रकारों की घुसपैठ

आज 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भदोही जनपद के निडर, बेखौफ व अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने वाले पत्रकार साथियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और हमारी उन्हें श्रध्दांजलि जो पत्रकार साथी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे गये। बताते चलें कि आज 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वस्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया जिसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। प्रेस स्वतंत्रता को लेकर तरह-तरह कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है जिसमें पत्रकारों के हित व उत्थान के लिए चर्चाएं होती थीं लेकिन अब यह पूरी तरह बदल चुका है।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पत्रकारिता जैसे मिशन में दलाल व भांड किस्म के पत्रकारों की घुसपैठ हो गयी है। जो नेताओं व अधिकारियों की चाटुकारिता करते हैं। आज पत्रकारिता की आड़ में बड़े-बड़े कारनामे किये जो रहे है। इससे भदोही जनपद भी अछूता नही है। पत्रकारिता में भांडगिरी भदोही में कुछ ज्यादा ही है। यहां हर कोई अपने को पत्रकारों को मठाधीश साबित करने के लिए नेताओं व अधिकारियों के तलवे चाटते हैं। भदोही के इन्ही भांड व दलाल किस्म के पत्रकारों के चलते भदोही के कुछ निडर व साहसी पत्रकारों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। जब भदोही कोतवाली में तैनात एक पूर्व बेलगाम इंस्पेक्टर से मुखबिरी व चुगलखोरी कर भदोही के भांड व दलाल पत्रकारों ने यहां के साहसी व निडर पत्रकारों को बलि का बकरा बनवाया था। आज भी इन भांड व  दलाल किस्म के पत्रकार जमकर थाने व तहसीलों की दलाली करते हैं। तथा नेताओं व अधिकारियों के तलवे चाटते देखे जा सकते है।

नसीर कुरैशी
प्रधान संपादक
सत्यम् न्यूज़
भदोही

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Arjun singh

    May 4, 2016 at 10:44 am

    bahut hi accha articel hai dalaal va imaandaar patrakaron ke baare hai. best of luck nasir kuresi sahab

  2. रेहान हाश्मी

    May 4, 2016 at 12:23 pm

    सत्यम न्यूज़ के संपादक जी आपका पोस्ट सराहनीय है मऐ इस बात से सहमत हूँ

  3. रामजी

    May 20, 2018 at 1:06 pm

    एकदम सहमत! भड़ास4मीडिया की जय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन