Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

छंटनी के शिकार पत्रकार ने लाइव शो के दौरान चैनल के दो मीडियाकर्मियों को मार डाला

अमेरिका ढेर सारे अच्छे बुरे मामलों में दुनिया भर के देशों और जनता को रास्ता दिखाता है. उसने अब एक और रास्ता दिखा दिया है. छंटनी का शिकार बनो तो गोली मार दो! इस बुरे रास्ते पर जाने की सीख कोई नहीं देगा लेकिन अमेरिका में जो कुछ हुआ उसके बारे में बहस बात विमर्श जरूरी है. प्राइवेट न्यूज चैनल्स कभी भी किसी को फायर कर देने का जो कारनामा करते हैं, उससे आम मीडियाकर्मियों के मन में भारी गुस्सा रहता है. अमेरिका में गुस्से का प्रकटीकरण गोली मारने के रूप में हुआ लेकिन लोग यह सवाल कर रहे हैं कि छंटनी के शिकार पत्रकार का गुस्सा अगर चैनल मालिक से था तो उसने दो आम मीडियाकर्मियों को क्यों दंड दिया. यहां यह कहना जरूरी है कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है लेकिन कई बार कान आंख खोलने के लिए भगत सिंह की तरह धमाका करना पड़ता है ताकि शोषितों की कराह सुनाई पड़ सके.

छंटनी के शिकार चैनल के पूर्व कर्मी ने गोली मारने के दौरान जो वीडियो बनाया उससे ली गई एक स्टिल पिक्चर. इसमें वो रिपोर्टर पर पिस्तौल ताने हुए है.

घटनाक्रम अमेरिका के वर्जीनिया में घटित हुआ. एक टीवी शो के लाइव प्रोग्राम के दौरान एक महिला रिपोर्टर और कैमरामैन की उस शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसे छंटनी के नाम पर चैनल से निकाल बाहर किया गया था. भागने के दौरान हत्यारे ने खुद को गोली मार ली और अस्पताल पहुंचाते समय उसने दम तोड़ दिया. हत्यारे ने रिपोर्टर-कैमरामैन का मर्डर करने के दौरान खुद भी वीडियो बनाया था, जिसे उसने हत्या के तुरंत बाद सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था. साथ ही कई पन्नों का फैक्स उस चैनल के आफिस भेजा था, जिसने उसे निकाला था और जिसके कर्मियों को उसने गोली मारी थी.

WDBJ7 टीवी चैनल रिपोर्टर एलिसन पार्कर (24) अपने कैमरामैन एडम वार्ड (27) के साथ बुधवार सुबह वर्जीनिया शहर के मोनेटा स्थित ब्रिजवाटर प्लाजा में रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला से बातचीत कर रही थीं. इसका प्रसारण लाइव किया जा रहा था. तभी अचानक एक हथियारबंद शख्स वहां आया और रिपोर्टर एलिसन पार्कर और कैमरामैन एडम वार्ड को गोली मार दी. स्टेशन जनरल मैनेजर जेफ मार्क ने बताया कि लाइव प्रसारण के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या करने वाला शख्स फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने हत्यारे का दूर तक पीछा करके उसकी गाड़ी रुकवाई. इस दौरान हत्यारे ने खुद को गोली मार ली और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

वर्जीनिया के मोनेटा में बुधवार को लाइव टीवी ब्रॉडकास्ट के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन का गोली मारकर मर्डर करने वाला शख्स इसी चैनल का ही एक पूर्व रिपोर्टर था, जिसे दो साल पहले पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. बदला लेने के लिए उसने इन दोनों का मर्डर किया. इसका वीडियो भी खुद ही बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. रिपोर्टर एलिसन पार्कर (24) बुधवार सुबह कैमरामैन एडम वार्ड (27) के साथ लाइव ब्रॉडकास्ट कर रही थीं. इसी दौरान वेस्टर ली फ्लैंगमैन (41) नामक शख्स ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी थी. घटना सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर हुई. चैनल ने तुरंत लाइव ब्रॉडकास्ट बंद कर दिया और ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी.

रिपोर्टर और कैमरामैन के मर्डर के बाद फ्लैंगमैन वहां से भाग गया और उसने खुद का बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसने चैनल को 23 पेज का सुसाइड नोट फैक्स किया, जिसमें हमले की वजह के बारे में बताया. सुसाइड नोट में उसने लिखा, “मेरी बंदूक की हर गोली पर मरने वालों का नाम लिखा था.” हमले के बाद फ्लैंगमैन पुलिस से बचते हुए तीन घंटे की ड्राइव करके वर्जीनिया की फैकिअर काउंटी पहुंचा और वहां उसने खुद को गोली मार ली. बुधवार दोपहर 1.30 बजे उसकी मौत हुई. वेस्टर ने खुद को मंकी कहे जाने पर टीवी प्रोड्यूसर के खिलाफ वर्ष 2000 में मुकदमा दायर किया था. उसने आरोप लगाया था कि टीवी चैनल का सुपरवाइजर अश्वेतों को आलसी कहता था. उसने 2012 में ‘WDBJ7-टीवी’ ज्वाइन किया था. यहां वह ब्राइज विलियम्स के नाम से काम करता था. वह न्यूज एंकर था और नाइट रिपोर्टर के तौर पर भी काम करता था. कुछ साल बाद बजट कटौती की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इस वजह से नाराज चल रहा था. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन