Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पहले विचारों से दुनिया बदलती थी, अब तकनीकी से दुनिया बदल रही है : हरिवंश

(हरिवंश)

जदयू के राज्यसभा सांसद व वरीय पत्रकार हरिवंश का मानना है कि पहले विचारों से दुनिया बदलती थी, अब तकनीकी से दुनिया बदल रही है। बदलाव का सबसे बड़ा वाहक तकनीकी हो गया है। विचारों का स्थान उसके बाद हो गया है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद सोमवार को उनसे पहली मुलाकात हुई थी। उनके ही पटना स्थित कार्यालय में। साथ में नौकरशाहीडॉटइन के संपादक इर्शादुल हक भी थे। करीब 20 मिनट की मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत तकनीकी  पर ही केंद्रित हो गयी।

तकनीकी के इस्तेमाल, उसकी व्यापकता और असर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी अब जनादेश की  प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। विचारों के प्रचार-प्रसार में तकनीकी सशक्त माध्यम बन गया है।  वह अब ओपेनियन मेकर साबित हो रहा है। अब  राजनीतिक दल और कार्यकर्ताओं को भी तकनीकी से लैस होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का एक वैकल्पिक माध्यम बनकर उभरा है। इस माध्यम में व्यापक संभावना है और इसमें रोजगार के अवसर भी असीमित हैं। उन्होंने युवाओं  से इस क्षेत्र में स्कोप की विराटता को पहचानने का आग्रह किया और तकनीकी कौशल की आवश्यकता भी बतायी।

पटना से बीरेंद्र कुमार यादव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन